मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सलमान खान और सलीम खान को जान से मारने की धमकी: सलमान खान और उनके पिता समेत 4 लोगों के बयान दर्ज़ , 10 टीमें मामले की जांच में शामिल

मुंबई: अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के बयान मुंबई पुलिस द्वारा कल 5 जून को अभिनेता को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद दर्ज़ किए गए हैं। अब तक कुल 4 लोगों के बयान दर्ज़ किए गए हैं| मुंबई पुलिस क…

सलमान खान और सलीम खान को जान से मारने की धमकी: सलमान खान और उनके पिता समेत 4 लोगों के बयान दर्ज़ , 10 टीमें मामले की जांच में शामिल
सलमान खान और सलीम खान को जान से मारने की धमकी: सलमान खान और उनके पिता समेत 4 लोगों के बयान दर्ज़ , 10 टीमें मामले की जांच में शामिल | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:  अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के बयान मुंबई पुलिस द्वारा कल 5 जून को अभिनेता को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद दर्ज़ किए गए हैं। अब तक कुल 4 लोगों के बयान दर्ज़ किए गए हैं| मुंबई पुलिस को 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की कुल 10 टीमें मामले की जांच में शामिल हैं| मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है|



अभिनेता सलमान खान को मिले धमकी भरे पत्र पर मुंबई सीपी संजय पांडे ने कहा कि,''मुंबई पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। हम उन्हें मिले पत्र और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं, अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। जरूरत पड़ी तो हम उनकी सुरक्षा बढ़ाएंगे|



 अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को 5 जून को एक धमकी भरा पत्र मिला था। रविवार को मुंबई में बांद्रा बैंडस्टैंड सैरगाह के पास सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी देने वाला एक अहस्ताक्षरित पत्र मिला था। 



इस पत्र में सलमान खान और सलीम खान को गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी गई है| इसमें लिखा है, "सिद्धू मूसेवाला जैसा कर दूंगा| बहुत जल्द तुम्हारा हाल भी वैसा होगा"| गौरतलब है कि हाल ही में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम मीडिया में तेजी से आया था| 



काला हिरण मामले के बाद लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी| बिश्नोई समाज में हिरण को बहुत ही पवित्र मानते हैं, इसलिए जब काला हिरण मामले में सलमान का नाम सामने आया था तो गैंगस्टर ने उन्हें मारने की धमकी दी थी|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।