मुंंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग एंगल की छानबीन कर रहे एनसीबी ने जांच के दायरे को आगे बढ़ाते हुए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और क्वान टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के सीईओ ध्रुव चिटगोपेकर को पूछताछ के लिए तलब किया है।
ड्रग्स केस में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम आने से सोशल मीडिया पर ये मुद्दा गर्मा गया है|ड्रग्स केस में नाम सामने आने के बाद दीपिका की ड्रग्स से जुड़ी चैट भी सामने आ चुकी हैं
दरअसल, एनसीबी के हाथ एक नया चैट लगा है जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, जया साहा की मैनेजर करिश्मा से बात करती हुई दिख रही हैं| दावा किया जा रहा है कि वे ड्रग्स के बारे में बात कर रही हैं| जया की व्हाट्सऐप चैट के मुताबिक चार लोगों के नाम सामने आ रहे हैं- DNSK (D- दीपिका पादुकोण, S- श्रद्धा कपूर, N- नम्रता शिरोडकर और K यानी करिश्मा) इनका नाम सामने आ रहा है|
वायरल हो रही व्हाट्सऐप चैट के मुताबिक दीपिका ड्रग्स के बारे में करिश्मा से बात करती हैं|
दीपिका- क्या तुम्हारे पास माल है?
करिश्मा- हां है लेकिन मैं बांद्रा मं हूं
दीपिका- हैश है ना?
करिश्मा- हैश नहीं गांजा है
करिश्मा- मैं अमित से भिजवा सकती हूं
दीपिका- यस, प्लीज
करिश्मा- अमित लेकर जा रहा है.
दीपिका- हैश है ना?
करिश्मा- हैश नहीं गांजा है.
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच से जुड़े ड्रग्स मामले में एनसीबी पूछताछ के लिए इस हफ्ते सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को करेगी समन। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग एंगल से जांच कर रहा नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को इस सप्ताह पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर बुलाया जा सकता है।
सूत्रों ने कहा कि एनसीबी सारा अली खान, रकुलप्रीत कौर, श्रद्धा कपूर और सिमोन को इसी हफ्ते पूछताछ के लिए नोटिस भेज सकती है. ड्रग्स तस्करों से पूछताछ में इनका नाम आया है|रिपोर्ट्स के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) इन अभिनेत्रियों को इस सप्ताह के अंत तक समन जारी कर सकता है। एनसीबी ने उन 10 लोगों के खिलाफ मामला बनाने की कोशिश की है जिन्होंने सुशांत राजपूत मामले से जुड़े ड्रग्स के आरोपों को लेकर गिरफ्तार किया है।
एनसीबी के एक सूत्र ने कहा कि ड्रग कानून प्रवर्तन एजेंसी को इन अभिनेत्रियों के पार्टियों के लिए कई बार पुणे के पास एक आईलैंड जाने के बारे में पता चलने के बाद ये फैसला लिया गया है।