फिल्म अभिनेत्री ने अपने पिता से अपनी जान को बताया खतरा, उत्तर प्रदेश पुलिस से लगाई मदद की गुहार
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी टीवी और फिल्म अभिनेत्री तृप्ति शंखधर ने अपने पिता से अपनी जान को खतरा होने का दावा किया है। तृप्ति ने अपने पिता पर मारपीट का आरोप लगाया है| एक वीडियो में वे कह…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
फिल्म अभिनेत्री ने अपने पिता से अपनी जान को बताया खतरा, उत्तर प्रदेश पुलिस से लगाई मदद की गुहार | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी टीवी और फिल्म अभिनेत्री तृप्ति शंखधर ने अपने पिता से अपनी जान को खतरा होने का दावा किया है। तृप्ति ने अपने पिता पर मारपीट का आरोप लगाया है| एक वीडियो में वे कह रही हैं कि उनके पिता राम रतन शंखधर, उनकी शादी अपनी पसंद के व्यक्ति से करना चाहते हैं और ऐसा न करने पर उन्होंने मारने की धमकी दी है।
19 वर्षीय कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस तृप्ति शंखधर ने कहा,''मेरे पिता ने मुझे धमकी दी कि उन्होंने मुझे मुंबई भेजने के लिए जो पैसा लगाया था वो मैं वापिस कर दूं और मुझे बहुत मारा। मेरी शादी भी जबरदस्ती 28 साल के किसी लड़के से करवा रहे हैं। वो मुझे मार देंगे| कृपया उत्तर प्रदेश पुलिस मेरी मदद करें..
बरेली सिटी एसपी का कहना है,''19 वर्षीय अभिनेत्री तृप्ति शंखधर की शिकायत के बाद उसके पिता को हिरासत में ले लिया गया है| अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि उसके पिता ने उसे मारने की कोशिश की और जबरन उसकी शादी करवा रहे है।उसके पिता हिरासत में हैं। तृप्ति भी स्टेशन पर मौजूद थी। उचित कार्रवाई की जाएगी
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 26 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।