मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding : कैटरीना कैफ़ के साथ विक्की कौशल लिए ने लिए 7 फेरे, एक दूजे के हुए दोनों

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) शादी के बंधन में बंध चुके हैं| कटरीना कैफ और विक्की कौशल गुरुवार को सवाई…

Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding : कैटरीना कैफ़ के साथ विक्की कौशल लिए ने लिए 7 फेरे, एक दूजे के हुए दोनों
Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding : कैटरीना कैफ़ के साथ विक्की कौशल लिए ने लिए 7 फेरे, एक दूजे के हुए दोनों | फ़ोटो: TVL News

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) शादी के बंधन में बंध चुके हैं| कटरीना कैफ और विक्की कौशल गुरुवार को सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने शाम को 5 बजे फेरे लिए। उनकी शादी की फोटो का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रात करीब 8.30 बजे विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ विक्की ने एक नोट भी लिखा कि हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता है, जो हम आज इस लम्हे तक ले आई। आप सभी से प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम एक नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं।



विक्की के सोशल मीडिया पोस्ट से पहले ही शाम करीब 7 बजे फोर्ट के अंदर की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं थी। कटरीना जूड़ा बांधे, गजरा लगाए और लाल लहंगे में दिखीं। वहीं, विक्की कौशल सफेद शेरवानी पहने नजर आए। खबर ये भी है कि शादी के बाद होटल मैनेजमेंट ने गांव वालों को मिठाइयां भेजीं।



शादी में परिवार के लोग और कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए। शादी में आने वाले स्पेशल गेस्ट के लिए गुरुवार को सुबह 10:30 बजे तक कोर्टिल रेस्टोरेंट में ब्रेकफास्ट रखा गया था। दोपहर 12 बजे से राजपूताना ठाठ के साथ शादी की रस्में शुरू हुई थीं। दोपहर 1 बजे सेहराबंदी हुई, इसके बाद विंटेज कार में फोर्ट के अंदर ही बारात निकाली गई। विक्की कौशल ने घोड़ी पर चढ़कर तोरण मारा। दोपहर करीब 3.30 बजे फेरे और विवाह की दूसरी रस्में शुरू हुईं। शाम को करीब 5.15 बजे सारी रस्में पूरी हो गईं।




इस शादी में अर्जुन कपूर, कनिका कपूर, गुरदास मान, करन जौहर, फराह खान, म्यूजिकल जोड़ी मंज मुसिक और निंडी कौर, आस्था गिल और डीजे चेतस जैसे सेलेब्स पहुंचे थे। 



बुधवार को हुई थी हल्दी सेरेमनी और संगीत
बुधवार को सुबह 11 बजे विक्की-कटरीना की हल्दी सेरेमनी हुई थी। हल्दी सेरेमनी के लिए दोनों ने पीले कपड़े पहने थे। शाम 7 बजे संगीत सेरेमनी खरबूजा महल के नीचे एक लॉन में हुई थी। यहां चट्‌टान पर एक प्लेटफॉर्म बनाया गया था। सेरेमनी में राजस्थानी और पंजाबी थीम का तड़का भी लगा था। सूत्रों के मुताबिक विक्की और कटरीना ने पंजाबी के साथ राजस्थानी गीतों पर भी परफॉर्म किया था।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।