मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

केजीएफ स्टार यश कहते हैं, 'दाढ़ी मेरे केजीएफ लुक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी

नई दिल्ली: सुपरस्टार यश ने 'केजीएफ चैप्टर 1' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं और प्रशंसक उन्हें दूसरे चैप्टर में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है। फिल्म में यश ने अपनी परफॉर…

केजीएफ स्टार यश कहते हैं, 'दाढ़ी मेरे केजीएफ लुक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी
केजीएफ स्टार यश कहते हैं, 'दाढ़ी मेरे केजीएफ लुक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सुपरस्टार यश ने 'केजीएफ चैप्टर 1' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं और प्रशंसक उन्हें दूसरे चैप्टर में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है। फिल्म में यश ने अपनी परफॉर्मेंस के लिए पूरे देश से खूब वाहवाही बटोरी थी। शानदार परफॉर्मेंस के अलावा, दर्शकों को लंबे बालों के साथ उनकी दाढ़ी भी खूब पसंद आई थी जो 70 के दशक में बेहद लोकप्रिय लुक था। क्या आप जानते हैं कि अभिनेता ने अपने किरदार के लिए इस लुक को विशेष रूप से अनुकूलित किया था लेकिन अब यह उनकी पर्सनालिटी का हिस्सा बन गयी है?




एक प्रमुख दैनिक के साथ, एक हालिया इंटरव्यू में, यश ने दाढ़ी के बारे में बात करते हुए कहा, “लगभग 4 साल से अधिक समय हो गया है! केजीएफ से मेरे लुक में दाढ़ी एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी क्योंकि इसने मेरे किरदार रॉकी को अधिक इंटेंस बना दिया था। लेकिन अब, यह मेरे व्यक्तित्व का हिस्सा बन गयी है और मुझे यह पसंद है। हालाँकि, दाढ़ी को अच्छी तरह से रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास की आवश्यकता होती है, लेकिन मुझे ऐसा करने में कोई दिक्कत नहीं है।"




केजीएफ स्टार ने हाल ही में इंडस्ट्री में 12 साल पूरे किए हैं। यह एक लंबा सफ़ल सफ़र रहा है और उनका फैनडम इस बात का सबूत है। अभिनेता की डेब्यू फिल्म से ले कर उनकी नवीनतम केजीएफ तक की सफलता का ग्राफ और विभिन्न किरदार, लुक, प्रशंसा व फिल्मों की विविधता के साथ वास्तव में बेहद दिलचस्प रहा है। निस्संदेह, इन सब में सबसे पसंदीदा केजीएफ और रॉकी है!



यदि आप नहीं जानते हैं तो, एक विशेष दस मिनट के दृश्य के लिए, यश ने खुद को छह महीने तक ट्रेनिंग दी थी, जो काम के प्रति उनके लग्न और समर्पण को बयां करता है। ऑन-स्क्रीन परिणाम दर्शकों को आश्चर्यचकित कर देते हैं और वह हर प्रशंसा और सम्मान के हक़दार है।



यश के साथ-साथ, के.जी.एफ. चैप्टर 2 में अभिनेता संजय दत्त भी एक विलन की भूमिका में नज़र आएंगे और इन दो सितारों को फिल्म में पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखना दिलचस्प होगा। यह फिल्म 2020 में स्क्रीन पर दस्तक देगी और हम एक अन्य दमदार परफॉर्मेंस के साथ यश को पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।