मुख्य सामग्री पर जाएँ
30 अक्टूबर 2026

विक्रांत मैसी स्टारर विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' के ट्रेलर को लेकर आई नई अपडेट

नई दिल्ली: विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज के लिए तैयार है। अनुराग पाठक की बेस्टसेलर किताब पर बेस्ड फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार…

विक्रांत मैसी स्टारर विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' के ट्रेलर को लेकर आई नई अपडेट
विक्रांत मैसी स्टारर विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' के ट्रेलर को लेकर आई नई अपडेट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज के लिए तैयार है। अनुराग पाठक की बेस्टसेलर किताब पर बेस्ड फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी द्वारा अपनाए गए रास्तों पर रोशनी डालती है। यह फिल्म यूपीएससी एग्जाम को चुनौती देने वाले उम्मीदवारों की अनगिनत रियल लाइफ स्टोरीज से इंस्पायर्ड है। यह प्रामाणिक रूप से उनकी यात्रा को दर्शाती है, जिसे रियल छात्रों के साथ रियल लोकेशन्स में फिल्माया गया है, जो यूपीएससी उम्मीदवारों, उनके अटूट संकल्प, मॉरल वैल्यूज और उनके द्वारा बनाए गए रिश्तों को पेश करती है।


हाल ही में, एक सूत्र ने विशेष रूप से बताया, "'12वीं फेल' को लेकर प्रत्याशा तेज है, खासकर 'द वैक्सीन वॉर' और 'फुकरे 3' के साथ एक्सक्लूसिवली इसका ट्रेलर अटैज होने के बाद। इसलिए '12वीं फेल' के निर्माता ने फाइनली 3 अक्टूबर को फिल्म के ट्रेलर को डिजिटल रूप से जारी करने की योजना बनाई गई है।"


इस फिल्म के ट्रेलर को दो फिल्मों की थिएट्रिकल स्क्रीनिंग के साथ अटैच किया गया था जिसमें विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित 'द वैक्सीन वॉर' और एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'फुकरे 3' शामिल है, जो कल यानी 28 सितंबर को रिलीज हुई थी। ऐसे में ट्रेलर अब सिनेमाघरों में चल जा रहा है क्योंकि इन दो फिल्मों का प्रीमियर हो रहा है। यह कदम निश्चित रूप से एक अहम सिनेमाई हलचल पैदा करेगा और फिल्म के प्रति प्रत्याशा बढ़ाएगा।


अब जहां ट्रेलर 3 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है, वहीं ये फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होनी है। इससे फैन्स में फिल्म को लेकर और ज्यादा एक्साइटमेंट पैदा होगी जो यादगार सिनेमाई अनुभव का वादा करने के लिए बेकरार है।


12वीं फेल, जिसमें विक्रांत मैसी प्रमुख भूमिका में हैं, विधु विनोद चोपड़ा और ज़ी स्टूडियो द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। फिल्म 27 अक्टूबर, 2023 को रिलीज होने वाली है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 28 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।