मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रभास को मिला 2021 के टॉप ग्लोबल एशियन सेलिब्रिटी का खिताब

नई दिल्ली : पैन इंडियन स्टार और भारतीय अभिनेता प्रभास को 2021 के नंबर एक एशियाई सेलिब्रिटी के रूप में नामित किया गया है। सबसे बड़े पैन-इंडियन फिल्म स्टार ने यूके स्थित ईस्टर्न आई अखबार द्वारा कठिन ग्…

प्रभास को मिला 2021 के टॉप ग्लोबल एशियन सेलिब्रिटी का खिताब
प्रभास को मिला 2021 के टॉप ग्लोबल एशियन सेलिब्रिटी का खिताब | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली : पैन इंडियन स्टार और भारतीय अभिनेता प्रभास को 2021 के नंबर एक एशियाई सेलिब्रिटी के रूप में नामित किया गया है। सबसे बड़े पैन-इंडियन फिल्म स्टार ने यूके स्थित ईस्टर्न आई अखबार द्वारा कठिन ग्लोबल कॉम्पिटिशन को हराकर विश्व की 50 एशियाई हस्तियों की नवीनतम संस्करण सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। दुनिया के सबसे बड़े फिल्म उद्योग का चेहरा बदलने के लिए आधुनिक समय के आइकन हॉलीवुड, संगीत उद्योग, टेलीविजन, लिटरेचर और सोशल मीडिया सहित वैश्विक सितारों में आगे हैं।


ईस्टर्न आई एंटरटेनमेंट एडिटर, असजद नज़ीर*, जिन्होंने लिस्ट जारी की है, उन्होंने भारतीय सिनेमा पर प्रभास के इतने ट्रांस्फोर्मेटिवे इफ़ेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा,“प्रभास ने भारत में क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों की ओर इस तरह से ध्यान आकर्षित किया है जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने दिखा दिया है कि बॉलीवुड अब बॉस नहीं है और सभी को एक साथ कई भाषाओं में भारतीय फिल्में रिलीज करने के लिए प्रेरित किया है। विश्व स्तर पर किसी भी एशियाई सेलिब्रिटी के सबसे तेजी से बढ़ते प्रशंसक के साथ, उन्होंने बिना कोशिश किए बड़ी हेडलाइन्स और उल्लेखनीय सोशल मीडिया का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने गोपनीयता रखते हुए अद्भुत परोपकारी काम किये है और विश्व स्तर पर सबसे रिलेटैब्ल प्रमुख फिल्म स्टार बने रहने में सफल रहे हैं।


उनकी विनम्रता ऐसी है की इस डाउन टू अर्थ स्टार ने सूची में टॉप पर जगह बनाने पर कमेंट नहीं करने का फैसला किया और राधे श्याम, आदिपुरुष, सालार और स्पिरिट सहित आने वाली फिल्मों पर उनका ध्यान केंद्रित है। राधे श्याम के निर्देशक राधा कृष्ण कुमार को लगता है कि प्रभास सभी प्रशंसा के पात्र हैं और उन्होंने कहा,“राधे श्याम पर प्रभास जैसे भारत के सबसे बड़े स्टार के साथ शूटिंग करना एक सपने जैसा अनुभव था। वह सेट पर जिस जुनून के साथ आते थे, वह अनुकरणीय था और हम सभी के लिए एक प्रेरक कारक था।  दर्शकों के लिए राधेश्याम के साथ हमने जो मैजिक क्रिएट किया है, उसे दिखाने के लिए मैं रोमांचित हूं।”


प्रभास निस्संदेह एक प्रसिद्ध स्टार हैं, जो एक वैश्विक फैंडम का आनंद लेते हैं। अभिनेता का कद दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ प्रशंसक उन्हें राधे श्याम में एक लंबे अंतराल के बाद एक लवर बॉय की भूमिका में परदे पर वापस देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं, वही दूसरी ओर प्रभास वर्ष 2022 और 2023 में विभिन्न अवतारों में कई अखिल भारतीय फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।