मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सुशांत सिंह राजपूत केस: मीडिया ट्रायल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची रकुलप्रीत सिंह, रोक लगाने की मांग की

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, जिनका नाम भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में ड्रग्स से जुड़े मामले में सामने आया था, मीडिया ट्रायल के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।…

सुशांत सिंह राजपूत केस: मीडिया ट्रायल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची रकुलप्रीत सिंह, रोक लगाने की मांग की
सुशांत सिंह राजपूत केस: मीडिया ट्रायल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची रकुलप्रीत सिंह, रोक लगाने की मांग की | फ़ोटो: TVL News

 नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, जिनका नाम भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में ड्रग्स से जुड़े मामले में सामने आया था, मीडिया ट्रायल के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स सूचना प्रसारण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन में चल रही हैं|




सुशांत सिंह राजपूत केस में रकुल प्रीत सिंह ने आज यानि गुरुवार को मीडिया ट्रायल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट की ओर रुख किया है। उनके वकील ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है सूचना प्रसारण मंत्रालय को एक निर्देश जारी किया जाए, जिसमें उनका नाम लेने से मीडिया को रोका जाए।




दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की उस याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती के ड्रग मामले से उन्हें जोड़ने वाले कार्यक्रमों के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है। 




उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार,, प्रसार भारती और न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन को निर्देश दिया कि रकुल प्रीत सिंह की याचिका को एक प्रतिनिधित्व के रूप में माना जाए और निर्णय लेने में तेजी लाने के लिए कहा| इसे जारी करने के लिए आवश्यक किसी भी अंतरिम दिशा-निर्देशों सहित शीघ्रता से तय करें| कोर्ट ने कहा कि उसे उम्मीद है कि रिया चक्रवर्ती से जुड़े मामले में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह से संबंधित खबरों में मीडिया संयम बरतेगा।




रकुल ने याचिका में कहा कि उन्हें शूटिंग के दौरान पता चला कि रिया चक्रवर्ती ने उनका और सारा अली खान का नाम लिया था जिसके बाद मीडिया में खबरें दिखाई जा रही हैं। रकुल के वकील ने हाईकोर्ट से कहा कि मीडिया रकुल प्रीत को प्रताड़ित कर रहा है। कोर्ट ने अभिनेत्री से पूछा कि उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को आधिकारिक शिकायत क्यों नहीं की?



नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड के 25 नामों का खुलासा किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, रिया ने सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह सहित अन्य का नाम लिया है। एनसीबी ने सुशांत के फार्महाउस पर भी छापेमारी की थी जिसमें कई नशीली चीजें बरामद हुई हैं|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।