मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सालार: पार्ट 1 - सीजफायर स्टारकास्ट को किसी भी जानकारी को लीक होने से बचाने के लिए ट्रेलर लॉन्च तक मीडिया से बातचीत ना करने के दी गई हिदायत

नई दिल्ली: सालार: पार्ट 1 - सीज़फ़ायर ने अपने रोमांचक और असाधारण टीज़र लॉन्च के बाद से ही दर्शकों को इसके बारे में बात करने पर मजबूर कर दिया है। इसने निश्चित रूप से प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस…

सालार: पार्ट 1 - सीजफायर स्टारकास्ट को किसी भी जानकारी को लीक होने से बचाने के लिए ट्रेलर लॉन्च तक मीडिया से बातचीत ना करने के दी गई हिदायत
सालार: पार्ट 1 - सीजफायर स्टारकास्ट को किसी भी जानकारी को लीक होने से बचाने के लिए ट्रेलर लॉन्च तक मीडिया से बातचीत ना करने के दी गई हिदायत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सालार: पार्ट 1 - सीज़फ़ायर ने अपने रोमांचक और असाधारण टीज़र लॉन्च के बाद से ही दर्शकों को इसके बारे में बात करने पर मजबूर कर दिया है। इसने निश्चित रूप से प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म के बारे में और अधिक जानने के लिए दर्शकों के उत्साह को बढ़ाया है। लेकिन लगता है कि मेकर्स ट्रेलर लॉन्च से पहले तक फिल्म से जुड़ी किसी भी जानकारी से पर्दा उठाने के मूड में नही है। इसके लिए उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट को भी कड़ी हिदायत दी है।


वैसे सालार : पार्ट 1 - सीजफायर के लिए क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और फिल्म की टीम भी इसे बरकरार रखने का एक मौका नही छोड़ रही। टीज़र में इसकी रोमांचकारी दुनिया की छोटी सी झलक ने प्रभास स्टारर इस फिल्म के बारे में बहुत सी बातों को लेकर चर्चा बढ़ा दी है। हालांकि यकीनन, अभिनेताओं को ट्रेलर लॉन्च होने तक किसी भी तरह के मीडिया इंटरैक्शन से दूर रहने के लिए कहा गया है। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि फिल्म का ट्रेलर सभी उम्मीदों पर खरा उतरेगा।


इस परियोजना से जुड़े करीबी सूत्र के अनुसार, "सलार: पार्ट 1 - सीजफायर की कास्ट फिल्म की कहानी से जुड़ी किसी भी जानकारी को जनता के सामने आने से बचाने के लिए मीडिया के साथ कोई बातचीत नहीं करेगी। मेकर्स चाहते हैं कि दर्शक ट्रेलर में ही सालार की भव्यता का अनुभव करें।"


फिलहाल दर्शक भी अभी इस सवाल पर विचार कर रहे हैं कि क्या उन्हें फिल्म में कोई  इंटरनेशनल कनेक्शन देखने को मिलेगा क्योंकि टीज़र में प्रभास को इंटरनेशनल माफिया से लड़ते हुए दिखाया गया है।


होम्बले फिल्म्स की सालार: पार्ट 1 - सीजफायर में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू होंगे। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।