मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शाहरुक खान स्टारर 'डंकी' के पहले लुक डंकी ड्रॉप 1 ने जीता लाखों दिल

नई दिल्‍ली: शाहरुख के बर्थ डे पर सामने आई डंकी की पहली झलक, "डनकी ड्रॉप 1" ने लाखों लोगों के दिलों को छू लिया है। वीडियो में राजकुमार हिरानी द्वारा बनाई गई आकर्षक दुनिया की एक झलक पेश की गई है, जिसमे…

शाहरुक खान स्टारर 'डंकी' के पहले लुक डंकी ड्रॉप 1 ने जीता लाखों दिल
शाहरुक खान स्टारर 'डंकी' के पहले लुक डंकी ड्रॉप 1 ने जीता लाखों दिल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: शाहरुख के बर्थ डे पर सामने आई डंकी की पहली झलक, "डनकी ड्रॉप 1" ने लाखों लोगों के दिलों को छू लिया है। वीडियो में राजकुमार हिरानी द्वारा बनाई गई  आकर्षक दुनिया की एक झलक पेश की गई है, जिसमें चार दोस्तों और विदेशी तटों तक पहुंचने की उनकी तलाश की दिल छू लेने वाली झलक मिलती है। असल जीवन से इंस्पिरेशन लेते हुए "डंकी" प्यार और दोस्ती की एक गाथा है जो अलग अलग कहानियों को एक साथ जोड़ती है और असंख्य भावनाओं को जगाते हुए हिलेरियस और दिल को छू लेने वाले जवाब देती है।



सोनू निगम की जादुई आवाज, राजकुमार हिरानी और फिल्म के कलाकारों के साथ शाहरुख का आकर्षण, हर किसी को फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने पर मजबूर कर देता है। "डंकी ड्रॉप 1" ने वास्तव में दर्शकों को दोस्ती, ह्यूमर, हंसी और आंसुओं की कहानी में डुबो कर उनके दिलों में एक खास जगह बना ली है!


दिल को छू लेने वाली भावनाओं को जगाने और राजकुमार हिरानी के सिनेमा की खूबसूरती का उदाहरण पेश करते हुए, ये वीडियो यूनिट आपको बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर सहित असाधारण प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा निभाए गए रंगीन किरदारों के साथ एक रोलर-कोस्टर सवारी पर ले जाती है जो शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिका में हैं।


https://www.instagram.com/reel/CzLZS3_Nt1i/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==


जीयो स्टूडियोज़, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति डंकी को राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित किया गया हैं। राजकुमार हिरानी के साथ अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा इसे लिखा गया है। डंकी इस दिसंबर 2023 में रिलीज़ होने वाली है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 नवंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।