मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पहुँची सुप्रीम कोर्ट, सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले की जांच मुंबई ट्रांसफर करने की मांग

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में उनके पिता केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य के खिलाफ पटना में FIR दर्ज करायी है| अब इसी के बाद रि…

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पहुँची सुप्रीम कोर्ट, सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले की जांच मुंबई ट्रांसफर करने की मांग
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पहुँची सुप्रीम कोर्ट, सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले की जांच मुंबई ट्रांसफर करने की मांग | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में उनके पिता केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य के खिलाफ पटना में FIR दर्ज करायी है| अब इसी के बाद रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है| रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में जांच को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है|





 रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश माने शिंदे ने कहा, 'अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में जांच को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है|




दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने मंगलवार को पटना शहर के राजीव नगर थाना में आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 380, 406 और 420 के तहत उक्त प्राथमिकी दर्ज करायी है|सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया पर सुशांत को अपने प्यार में फंसाकर उसके पैसे निकालने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्‍होंने रिया पर अपने बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने और परिवार को दूर करने का आरोप लगाया है।




सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने बुधवार को कहा है कि,''परिवार को FIR दर्ज करने में डेढ़ महीने इसलिए लगे क्योंकि परिवार शोक में था और मुंबई पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही थी। मुंबई पुलिस परिवार पर ये दबाव डाल रही थी कि आप बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस का नाम दें|पटना में जब हम FIR दर्ज कराने गए तो पुलिस को FIR दर्ज करने में परेशानी थी। हम चाहते हैं कि पटना पुलिस पूरे मामले की जांच करे|




पटना (सेंट्रल) सिटी एसपी विनय तिवारी ने कहा है कि,'FIR दर्ज़ कर लिया गया है। शुरुआती जांच की जा रही है। अभी यह कहना सही नहीं होगा कि किससे पूछताछ की जाएगी। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने जो नाम दिए हैं उनके खिलाफ FIR दर्ज़ है|




उधर,'RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि,सुशांत के पिता जी ने FIR की है, हम लोग चाहते हैं कि फेयर जांच हो। लेकिन दुख की बात है कि बिहार के CM ने अभी तक सुशांत के परिवार से मुलाकात नहीं की और संवेदनाएं भी प्रकट नहीं कीं। उन्होंने उद्धव ठाकरे से CBI जांच की बात भी नहीं की। बिहार के CM 130 दिन से अदृश्य हैं|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।