मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

फ़िल्म 'राधेश्याम' का टीज़र इस दिन होगा लॉन्च; निर्माताओं ने 'डार्लिंग' प्रभास के लुभावने पोस्टर के साथ की घोषणा!

नई दिल्ली: इस साल हमारे वेलेंटाइन वीक को अधिक खूबसूरत बनाते हुए, बहुप्रतीक्षित बहुभाषी फिल्म 'राधेश्याम' के निर्माताओं ने फिल्म से प्रभास की एक छोटी सी झलक रिलीज़ कर दी है।इस लुभावने पोस्टर में 'डार्…

फ़िल्म 'राधेश्याम' का टीज़र इस दिन होगा लॉन्च; निर्माताओं ने 'डार्लिंग' प्रभास के लुभावने पोस्टर के साथ की घोषणा!
फ़िल्म 'राधेश्याम' का टीज़र इस दिन होगा लॉन्च; निर्माताओं ने 'डार्लिंग' प्रभास के लुभावने पोस्टर के साथ की घोषणा! | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: इस साल हमारे वेलेंटाइन वीक को अधिक खूबसूरत बनाते हुए, बहुप्रतीक्षित बहुभाषी फिल्म 'राधेश्याम' के निर्माताओं ने फिल्म से प्रभास की एक छोटी सी झलक रिलीज़ कर दी है।




इस लुभावने पोस्टर में 'डार्लिंग' प्रभास एक खूबसूरत नज़ारे के बीच रोम की सड़कों पर टहलते हुए नज़र आ रहे है। दर्शक अभिनेता को फिल्म में एक लवर बॉय के किरदार में देखेंगे जो पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते हुए नज़र आएंगे।




निर्माताओं ने 'राधेश्याम' के टीज़र लॉन्च की भी घोषणा कर दी है जिसे वेलेंटाइन डे की सुबह 9:18 बजे रिलीज़ किया जाएगा। पोस्टर लिंक: https://www.instagram.com/p/CLLTwDop3A9/?igshid=1cubl4nveodp9




कैप्शन में प्रभास लिखते हैं,"See you all on Valentine’s Day for a glimpse of #RadheShyam"




फिल्म के शानदार प्री-टीज़र के बाद, लगभग एक दशक के बाद, दर्शक प्रभास को एक बार रोमांटिक लाइट में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। प्रभास शायद भारत के सबसे डिसाइरेबल अभिनेता हैं और उन्हें रोमांटिक भूमिका में देखना एक ट्रीट की तरह होगा।




'राधेश्याम' एक बहुभाषी फिल्म होगी जो राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और गुलशन कुमार व टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत होगी। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि सचिन खेडकर, प्रियदर्शी, भाग्यश्री, मुरली शर्मा ने प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद द्वारा निर्मित है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।