मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

टाइगर श्रॉफ ने खतरनाक स्टंट के साथ की अपनी एक्शन एंटरटेनर गणपत-ए हीरो इज़ बॉर्न के टीज़र की घोषणा, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पूजा एंटरटेनमेंट की आगामी मास एक्शन फिल्म 'गणपत: ए हीरो इज़ बॉर्न' के लिए उत्साह बढ़ रहा है। रोज़ बढ़ती हुई अपेक्षा के साथ, टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन, और अमिताभ बच्चन की इस फिल्म की चर्चा तेज…

टाइगर श्रॉफ ने खतरनाक स्टंट के साथ की अपनी एक्शन एंटरटेनर गणपत-ए हीरो इज़ बॉर्न के टीज़र की घोषणा, देखें वीडियो
टाइगर श्रॉफ ने खतरनाक स्टंट के साथ की अपनी एक्शन एंटरटेनर गणपत-ए हीरो इज़ बॉर्न के टीज़र की घोषणा, देखें वीडियो | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पूजा एंटरटेनमेंट की आगामी मास एक्शन फिल्म 'गणपत: ए हीरो इज़ बॉर्न' के लिए उत्साह बढ़ रहा है। रोज़ बढ़ती हुई अपेक्षा के साथ, टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन, और अमिताभ बच्चन की इस फिल्म की चर्चा तेजी से बढ़ रही है।


उत्साहित प्रशंसकों के उत्साह को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए, निर्माता टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म के टीज़र की घोषणा करने के लिए सबसे अच्छे और अनोखे विचार के साथ आए हैं। बता दें कि एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ को वीडियो में दुनिया के ऊपर खड़े होकर एक घातक स्टंट करते हुए दिखाया गया है। वह बताते हैं कि उन्होंने अपने प्रशंसकों को कितनी याद किया और सोचते हैं कि क्या उनके फैंस बड़े पर्दे पर उनकी गैरमौजूदगी को लेकर उत्साहित थे। वह एक खास झलक साझा करते हैं, जिसमें वे अपने प्रशंसकों को 'गणपत: ए हीरो इज़ बॉर्न' की आकर्षक और बड़ी दुनिया की रोचक झलक दिलाते हैं, जिसका दर्शक  इंतजार कर रहे हैं।


बता दें कि इस फिल्म के साथ जैकी भगनानी ने भारतीय सिनेमा में शायद ही कभी देखे जाने वाले पैमाने पर एक भव्य सिनेमाई प्रयास किया है। यह शानदार सिनेमेटिक एक्सपीरियंस दर्शकों को एक कभी न महसूस किये गए अनुभव में ले जाने का वादा करती है। सूत्रों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ दर्शकों को गणपत की दुनिया से रूबरू करने के लिए 80 मंजिला इमारत पर चढ़ गए थे, जहां उन्होंने इस रोमांचक वीडियो को शूट किया था। 27 सितंबर को टीज़र लॉन्च की तारीख की घोषणा करने वाला यह खास वीडियो जंगल की आग की तरह फैल रहा है और इस तरह से शंसकों को गणपत की दुनिया को देखने का बेसब्री से इंतजार है।


देखें वीडियो: https://www.instagram.com/reel/CxkBoKxS07n/?igshid=NzZhOTFlYzFmZQ==


गुड कंपनी के सहयोग से पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्देशक विकास बहल द्वारा निर्देशित, "गणपत: ए हीरो इज़ बॉर्न" वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल द्वारा निर्मित है। तो देरी किस बात की बड़े पर्दे पर सिनेमाई जादू देखने के लिए अपने कैलेंडर पर निशान लगा लीजिए, क्योंकि यह फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ जैसी भाषाओं में दुनिया भर के दर्शकों को दीवाना करने के लिए तैयार है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।