मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

युवा सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ ने अपने दूसरे गीत 'कैसनोवा' का ट्रेलर किया रिलीज़

नई दिल्ली:अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं लेकिन अपने डेब्यू के बाद से ही वे नई चीजों में हाथ आजमा रहे हैं। उन्होंने खुद को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाया, अपने डांस से मंत्रमुग…

युवा सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ ने अपने दूसरे गीत 'कैसनोवा' का ट्रेलर किया रिलीज़
युवा सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ ने अपने दूसरे गीत 'कैसनोवा' का ट्रेलर किया रिलीज़ | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं लेकिन अपने डेब्यू के बाद से ही वे नई चीजों में हाथ आजमा रहे हैं। उन्होंने खुद को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाया, अपने डांस से मंत्रमुग्ध किया लेकिन किसी को भी यह नहीं पता था कि वह एक अच्छे गायक भी हैं और यही वजह है जब अभिनेता ने अपना पहला सिंगल 'अनबिलिवेबल' रिलीज़ किया तो हर कोई हैरान था।



अब, अभिनेता ने अपने दूसरे गीत, कैसनोवा का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है जो बिल्कुल अभूतपूर्व है। निस्संदेह, सबसे युवा एक्शन सुपरस्टार अब, रॉकस्टार बन गए है जिन्होंने अपने प्रशंसकों को फिर से रोमांचित कर दिया है।



'कैसनोवा' में टाइगर श्रॉफ अपने डांसिंग अवतार में नज़र आ रहे है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि टाइगर एक शानदार डांसर है और अभिनेता ने अपने अविश्वसनीय डांस मूव्स के साथ यह एक बार फिर साबित कर दिखाया है। यह एक अपबीट सॉन्ग है जो बहुत ही आकर्षक है, जैसे ही गाना बजना शुरू होगा, लोग खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे।



अपने ट्रैक का ट्रेलर रिलीज़ करते हुए, टाइगर ने पोस्ट किया,'‘I was a casanovaaa b4 i saw you girl’ Haha not rly but here’s a little preview of my second single  hope you all like it  full song will be out exclusively on my YouTube channel, Jan 13th.”



अपनी ही धुन पर नाचते हुए, टाइगर ने अब अगले सिंगल 'कैसनोवा' का प्रीव्यू रिलीज़ कर दिया है। अभिनेता ने ब्लैक एंड वाइट ओपन कोट और उसी रंग की टोपी और पैंट के साथ एक बार फिर हमें अपना दीवाना बना लिया है। हमेशा की तरह, टाइगर श्रॉफ ने हमारा ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है और डांस पार्टनर के साथ उनकी केमिस्ट्री गजब की है।




कैसनोवा के साथ, टाइगर श्रॉफ ने निर्माता की टोपी भी पहन ली है। ट्रैक का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा ने किया है, डीओपी संथा है। वही, क्युकी और टाइगर द्वारा निर्मित इस गाने का कम्पोजीशन अवितेश ने किया है, म्यूजिक प्रोडक्शन ट्रैक्फॉर्माज़ ने किया है और कोरियोग्राफी परेश द्वारा की गई है।   टाइगर इस साल अपनी अगली तीन रिलीज़ के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।  वह बागी 4, हीरोपंती 2 और गणपत में नजर आएंगे।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।