मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

विक्रांत मैसी स्टारर '12वीं फेल' होगी दिल्ली के मुखर्जी नगर में शूट की जाने वाली पहली फिल्म

नई दिल्ली: विधु विनोद चोपड़ा की आने वाली '12वीं फेल' कई कारणों से सुर्खियों में रही है और एक बार फिर इसने हिंदी मीडियम यूपीएससी की तैयारी के केंद्र दिल्ली के मुखर्जी नगर में शूट की गई पहली फिल्म होने…

विक्रांत मैसी स्टारर '12वीं फेल' होगी दिल्ली के मुखर्जी नगर में शूट की जाने वाली पहली फिल्म
विक्रांत मैसी स्टारर '12वीं फेल' होगी दिल्ली के मुखर्जी नगर में शूट की जाने वाली पहली फिल्म | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: विधु विनोद चोपड़ा की आने वाली '12वीं फेल' कई कारणों से सुर्खियों में रही है और एक बार फिर इसने हिंदी मीडियम यूपीएससी की तैयारी के केंद्र दिल्ली के मुखर्जी नगर में शूट की गई पहली फिल्म होने के कारण सभी का ध्यान खींचा है। रियल लाइफ से प्रेरित यह फिल्म महत्वाकांक्षी आईएएस और आईपीएस छात्रों की कहानी को समेटे हुए है।


फिल्म को प्रामाणिक बनाए रखने के उत्साह के साथ, विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म को रियल लोकेशन पर ही शूट करने का फैसला किया।


मुखर्जी नगर वास्तव में फिल्म की शूटिंग के लिए एक परफेक्ट लोकेशन है क्योंकि यह रियल छात्रों से भरा हुआ है, कोचिंग क्लासेस के बैनर लटके हुए हैं और इसने ब्यूरोक्रेट्स की पीढ़ियों के जन्म को देखा है।


हाल में मुखर्जी नगर के प्रशंसकों के लिए विक्रांत मैसी द्वारा इस फिल्म को लीड करना एक रोमांचकारी पल साबित हुआ क्योंकि उन्होंने अपने इलाके में एक्टर को एक आम आदमी के रूप में शूट करते देखा था। ऐसे में विक्रांत ने बड़े प्यार से उन सभी का स्वागत किया, जबकि निर्देशक वीवीसी को शूटिंग के बाद भीड़ से बाहर निकलने का रास्ता निकालना पड़ा।


'12वीं फेल' का पहला शेड्यूल आगरा के चंबल में पूरा किया जा चुका है, जिसके बाद टीम दूसरे शेड्यूल के लिए दिल्ली के मुखर्जी नगर गई हैं।


विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित और निर्देशित, '12वीं फेल' अगले साल गर्मियां यानी 2023 समर्स में रिलीज के लिए सेट है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।