नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पिछले तीन महीनों से चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच समाजवादी पार्टी की सदस्य जया बच्चन ने मंगलवार को राज्यसभा में फिल्म इण्डस्ट्री को बदनाम करने का मुद्दा उठाया।जया बच्चन ने भाजपा सांसद रवि किशन के बयान पर निशाना साधा| रवि किशन पर निशाना साधते हुए जया बच्चन ने कहा कि,'ये शर्म की बात है, 'जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं।' गलत बात है, इंडस्ट्री को सरकार का समर्थन चाहिए|
इसके बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने राज्यसभा सांसद जया बच्चन पर हमला बोला है| कंगना रनोट ने पलटवार करते हुए कहा कि जया जी अगर सुशांत की जगह आपके बेटे अभिषेक होते और मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता होती, तब भी क्या आप यही बात बोलतीं?"
दरअसल सोमवार को लोकसभा में भाजपा सांसद रवि किशन ने बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा उठाया था, जिसपर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन मंगलवार को राज्यसभी में बोल रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री के सहारे ही नाम कमाया वो इसे गटर कह रहे हैं। इसके तुरंत बाद ही कंगना ने पलटवार किया। कंगना ने जया बच्चन से पूछा, अगर श्वेता, अभिषेक को निशाना बनाया जाता है तो क्या आपका रुख यही होता|
कंगना ने ट्वीट में लिखा, 'जया जी, अगर मेरी जगह पर आपकी बेटी श्वेता बच्चन होतीं, उन्हें ड्रग्स दिए जाते, टीनएज के दौरान शोषण किया जाता तो क्या आप फिर भी यही कहतीं? क्या अगर अभिषेक लगातार शोषण और बुलिंग किए जाने की शिकायत करते और किसी दिन फांसी से लटके मिलते तो क्या फिर भी आप यही कहती? हमारे लिए भी दया दिखाइए|
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पिछले तीन महीनों से चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच समाजवादी पार्टी की सदस्य जया बच्चन ने मंगलवार को राज्यसभा में फिल्म इण्डस्ट्री को बदनाम करने का मुद्दा उठाया।सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ने भाजपा सांसद रवि किशन के बयान पर भी निशाना साधा|
जया बच्चन ने बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगात हुए कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हर रोज 5 लाख लोगों को रोजगार देती है। देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और चीजों से ध्यान हटाने के लिए हमारा इस्तेमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया में हम पर निशाना साधा जा रहा है। जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री के सहारे ही नाम कमाया उन्होंने इस गटर कहा। मैं इसका समर्थन नहीं करती हूं।
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में निकले बॉलीवुड ड्रग एंगल को लेकर चल रहे विवाद के बीच अभिनेत्री जया बच्चन ने उन अभिनेताओं को फटकार लगाई, जिन्होंने इस इंडस्ट्री को 'गटर' कहा है|जया बच्चन ने कहा, "जिन लोगों ने उद्योग के जरिए नाम कमाया है, उन्होंने इसे एक नाली (गटर) कहा है। मैं पूरी तरह से असहमत हूं। मैं इनसे खुद को अलग करती हूं। मुझे उम्मीद है सरकार ऐसा करने वालों को रोकेगी।
रवि किशन पर निशाना साधते हुए जया बच्चन ने कहा कि,'ये शर्म की बात है, 'जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं।' गलत बात है, इंडस्ट्री को सरकार का समर्थन चाहिए|
समाजवार्टी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने कहा कि,''जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है उन्होंने इसे गटर बुलाया, मैं पूरी तरह इससे असहमत हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि सरकार इन लोगों को बताए जिन्होंने इससे अपना नाम और प्रसिद्धि कमाई कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना बंद करें| मैं बहुत शर्मिंदा थी कि कल हमारे एक सांसद ने लोकसभा में फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ बोला, जो खुद इंडस्ट्री से हैं। ये शर्म की बात है, 'जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं।' गलत बात है, इंडस्ट्री को सरकार का समर्थन चाहिए|
बता दें कि, फिल्म अभिनेता और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने लोकसभा में सोमवार को ड्रग्स का मुद्दा उठाया। मानसून सत्र में कार्यवाही के दौरान उन्होंने कहा कि बॉलीवुड को ड्रग्स की लत लग चुकी है। रवि किशन ने सुशांत सिंह केस में ड्रग एंगल की छानबीन कर रहीं एनसीबी की तारीफ की।
भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि, "पाकिस्तान और चीन से देश में ड्रग्स की बड़े पैमाने पर सप्लाई होती है। देश में पंजाब और नेपाल के रास्ते ड्रग्स का खेल चल रहा है, जिसके कारण देश के युवा ड्रग्स का शिकार हो रहे हैं।"