मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बॉलीवुड सुपरस्टार्स ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टाररर 'फाइटर' साल 2024 की सबसे बड़ी एरियल एक्शन फिल्म!

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर भारत की सबसे बड़ी एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' के आकर्षक मोशन पोस्टर 'स्पिरिट ऑफ फाइटर' की झलक ने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा की थी और इस एड्रेनालाईन…

बॉलीवुड सुपरस्टार्स ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टाररर 'फाइटर' साल 2024 की सबसे बड़ी एरियल एक्शन फिल्म!
बॉलीवुड सुपरस्टार्स ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टाररर 'फाइटर' साल 2024 की सबसे बड़ी एरियल एक्शन फिल्म! | फ़ोटो: TVL News

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर भारत की सबसे बड़ी एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' के आकर्षक मोशन पोस्टर 'स्पिरिट ऑफ फाइटर' की झलक ने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा की थी और इस एड्रेनालाईन-पैक्ड एडवेंचर को गहराई से लोगों से महसूस किया। हालांकि जहां फिल्म के टीज़र ने फाइटर की साहसी दुनिया की सिर्फ एक झलक भर दी है, अब एक शानदार सिनेमाई ट्रीट के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि निर्माता सिल्वर स्क्रीन पर देशभक्ति के उत्साह के साथ एक्शन को फिर से परिभाषित करने के मिशन पर निकल पड़े हैं।


वायाकॉम18 स्टूडियोज के निर्माता और सीओओ अजीत अंधारे ने साझा किया है कि, “हमारा उद्देश्य आसमान में अनुभव किए गए एड्रेनालाईन रश को दर्शकों तक पहुंचाना है।  हमने हर फ्रेम को एक गहन, जीवन से भी बड़े सिनेमाई अनुभव के लिए तैयार किया है।  'फाइटर' भावनाओं की उड़ान होगी, एक ऐसी कहानी जो बड़े पर्दे पर हवाई एक्शन को फिर से परिभाषित करेगी।"


सिद्धार्थ आनंद ने कहा, " 'फाइटर' के साथ, हमारा उद्देश्य विजुअल स्टोरीटेलिंग की सीमाओं को आगे बढ़ाना है, दर्शकों को आसमान के जरिए एक रोमांचक यात्रा पर लेकर जाना है। हमने भारत में अब तक देखी गई सबसे बड़ी एरियल एक्शन फिल्म बनाने में अपना जुनून डाला है। हम अपने दर्शकों के लिए एक न भूलने वाले एंटरटेनमेंट के अनुभव को देने का लक्ष्य रख रहे हैं।"


वायाकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से बनाई गई 'फाइटर', जो सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही है, उसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर हैं। तो उड़ान भरने के लिए हो जाइए तैयार, क्योंकि यह अनोखी सिनेमाई अनुभव देने वाली फिल्म 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, जो आसमान में एक अनोखा सफर के अनुभव का का वादा करती है!

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 नवंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।