पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन, क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी और क्षेत्राधिकारी रुधौली स्वर्णिमा सिंह की उपस्थिति में।
जनपद बस्ती से चयनित 554 आरक्षी नागरिक पुलिस अभ्यर्थियों को ब्रीफ किया गया।
15 जून, 2025 को लखनऊ में होने वाले नियुक्ति पत्र वितरण से पहले यह ब्रीफिंग रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में की गई।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती-2023 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण के संबंध में जानकारी देने और उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली तथा पुलिस कर्तव्यों से अवगत कराने के लिए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्य प्रणाली/पुलिस कर्तव्यों आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक बस्ती और अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।
Powered by Froala Editor