मुख्य सामग्री पर जाएँ
15 सितंबर 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: जमीन विवाद में बहन ने बचाई भाई की जान, इलाज के दौरान तोड़ा दम

संतकबीरनगर (खलीलाबाद):सरैया गांव की रहने वाली 17 वर्षीय अनुष्का यादव ने अपने भाई को बचाने की कोशिश में अपनी जान गंवा दी। 3 मई को खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव में हुए जमीन विवाद ने खूनी रूप…

ब्रेकिंग न्यूज़: जमीन विवाद में बहन ने बचाई भाई की जान, इलाज के दौरान तोड़ा दम
ब्रेकिंग न्यूज़: जमीन विवाद में बहन ने बचाई भाई की जान, इलाज के दौरान तोड़ा दम | फ़ोटो: TVL News

संतकबीरनगर (खलीलाबाद):

सरैया गांव की रहने वाली 17 वर्षीय अनुष्का यादव ने अपने भाई को बचाने की कोशिश में अपनी जान गंवा दी। 3 मई को खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव में हुए जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें अनुष्का गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मंगलवार को लखनऊ के KGMU अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


घटना के दिन अनुष्का का भाई कुलदीप यादव जब चाय की दुकान से लौट रहा था, तभी गांव के ही पांच लोगों ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर अनुष्का अपने भाई को बचाने पहुंची, लेकिन हमलावरों ने उसे भी बेरहमी से पीट डाला। पहले उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, बाद में हालत बिगड़ने पर लखनऊ रेफर किया गया।


पुलिस ने इस मामले में प्रभु यादव, श्रीराम यादव, इंदल यादव, ओम प्रकाश यादव और दीपक यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। खलीलाबाद कोतवाली प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी और आरोपियों की तलाश जारी है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।