मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बर्थडे पार्टी में जा रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक

संतकबीरनगर (उत्तर प्रदेश): धनघटा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों युवक एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में उनकी…

बर्थडे पार्टी में जा रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक
बर्थडे पार्टी में जा रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक | फ़ोटो: TVL News

संतकबीरनगर (उत्तर प्रदेश): धनघटा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों युवक एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में उनकी बाइक रामजानकी मार्ग पर मलौली गांव के पास खड़े ट्रक से जा टकराई।


हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शनि (20 वर्ष) पुत्र राधेश्याम, अमन (16 वर्ष) पुत्र सुभाष राजभर (ग्राम मड़हाराजा, थाना महुली), और चंद्रभान पुत्र हरण (ग्राम डामरजोत, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती) के रूप में हुई है।


तीनों अच्छे दोस्त थे और हाल ही में अमन और चंद्रभान ने इस वर्ष हाईस्कूल पास किया था। परिवार ने बताया कि वे पार्टी का हवाला देकर निकले थे। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।