मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पुरानी पेंशन योजना की बहाली की पक्षधर है कांग्रेस, केंद्र व राज्य कर्मचारियों की मांग को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन- बृजलाल खाबरी

* कांग्रेस शासित राज्यों में ओपीएस योजना की गई बहाल- बृजलाल खाबरी* राजस्थान, छत्तीसगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश में ओपीएस बहाल की जा सकती है तो उत्तर प्रदेश सहित भाजपा शासित प्रदेशों में क्यों नहीं?- बृजलाल…

पुरानी पेंशन योजना की बहाली की पक्षधर है कांग्रेस, केंद्र व राज्य कर्मचारियों की मांग को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन- बृजलाल खाबरी
पुरानी पेंशन योजना की बहाली की पक्षधर है कांग्रेस, केंद्र व राज्य कर्मचारियों की मांग को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन- बृजलाल खाबरी | फ़ोटो: TVL News

* कांग्रेस शासित राज्यों में ओपीएस योजना की गई बहाल- बृजलाल खाबरी


* राजस्थान, छत्तीसगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश में ओपीएस बहाल की जा सकती है तो उत्तर प्रदेश सहित भाजपा शासित प्रदेशों में क्यों नहीं?- बृजलाल खाबरी


* कांग्रेस पार्टी ने सदैव कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष किया है और आगे भी करती रहेगी- बृजलाल खाबरी


* भारतीय जनता पार्टी कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा और उनके हितों की विरोधी- बृजलाल खाबरी


लखनऊ, 27 जून 2023।


पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर केंद्र व राज्य कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे आंदोलन को कांग्रेस पार्टी पूर्ण समर्थन करती है। कांग्रेस पार्टी पुरानी पेंशन योजना की बहाली की पक्षधर है, क्योंकि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक सुरक्षा के अधिकार के तहत जीवन यापन का एकमात्र सहारा है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि पुरानी पेंशन योजना को अविलंब बहाल किया जाए।


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर लगातार सड़क से सदन तक संघर्ष किया है। राजस्थान, छत्तीसगढ और हिमाचल प्रदेश के चुनाव जीतने के तुरन्त बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमांचल प्रदेश में ओ पी एस की बहाली हो सकती है तो केन्द्र सरकार और उत्तर प्रदेश सहित भाजपा शासित प्रदेशों में क्यों नहीं?


उन्होंने कहा कि आज राजधानी लखनऊ में इस भीषण गर्मी में केंद्र व राज्य कर्मचारियों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। इस आन्दोलन में राज्य कर्मचारियों व शिक्षकों सहित रेलवे, डाक, आयकर, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग व कई विभागों व संगठनों के कर्मचारी शामिल हैं।


उन्होंने कहा कि विगत 21 मार्च को नई पेंशन योजना वापस लेने एवं पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के लिए सैकड़ों विभागों एवं संगठनों के कर्मचारियों द्वारा हर जनपद मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया किन्तु कर्मचारी व जनविरोधी भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। जिसका परिणाम है कि आज लखनऊ में हजारों की संख्या में कर्मचारी संघर्ष के लिए विवश हैं।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है वह उन्हें राहत देने के पक्ष में नहीं है जबकि कर्मचारियों की मांग है कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए जिस प्रकार से कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान, छत्तीसगढ़, एवं हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल की गई है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा और उनके हितों की विरोधी साबित हुई है। केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें सामाजिक न्याय और सामाजिक सुरक्षा के अधिकार का हनन करने में जुटी हुई है। कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों के व्यापक और जायज हितों के साथ उनके आन्दोलन के साथ खड़ी है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जून 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 जून 2023 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।