मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बीएसएनएल ने ओटीटीप्ले के साथ बीएसएनएल इंटरटेनमेंट नामक एक नवीन इंटरनेट टीवी सेवा पेश की

मुंबई : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने भारत के प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म एग्रीगेटर ओटीटीप्ले के साथ मिलकर बीएसएनएल इंटरटेनमेंट नामक एक नवीन इंटरनेट टीवी सेवा पेश की है। यह सेवा पूरे भारत म…

बीएसएनएल ने ओटीटीप्ले के साथ बीएसएनएल इंटरटेनमेंट नामक एक नवीन इंटरनेट टीवी सेवा पेश की
बीएसएनएल ने ओटीटीप्ले के साथ बीएसएनएल इंटरटेनमेंट नामक एक नवीन इंटरनेट टीवी सेवा पेश की | फ़ोटो: TVL News

मुंबई : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल)  ने भारत के प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म एग्रीगेटर ओटीटीप्ले के साथ  मिलकर बीएसएनएल इंटरटेनमेंट नामक एक नवीन इंटरनेट टीवी सेवा पेश की है। यह  सेवा पूरे भारत में बीएसएनएल मोबाइल उपयोगकर्ताओं को 450 से अधिक लाइव टीवी  चैनलों, जिनमें प्रीमियम चैनल भी शामिल हैं, का मुफ्त एक्सेस प्रदान करती  है। में पायलट लॉन्च के बाद, बीआईटीवी अब पूरे भारत में लॉन्च किया जा रहा  है, जो बीएसएनएल के अपने उपयोगकर्ताओं को विश्वस्तरीय मनोरंजन प्रदान करने  के विज़न का हिस्सा है। बीएसएनएल इंटरटेनमेंट के साथ बीएसएनएल ग्राहक  भक्तिफ्लिक्स, शॉर्टफंडली, कंचा लंका, स्टेज, ओएम टीवी, प्लेफ्लिक्स,  फैनकोड, डिस्ट्रो, हबहॉपर और रन टीवी जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ-साथ  450+ लाइव टीवी चैनल, ब्लॉकबस्टर फिल्में और वेब सीरीज़ का आनंद ले सकते  हैं।


लॉन्च इवेंट में  बोलते हुए बीएसएनएल के सीएमडी रॉबर्ट जे रवि आईटीएस ने कहा, “बीआईटीवी के  साथ, अपने भागीदारों के माध्यम से, बीएसएनएल  हर ग्राहक को ‘कहीं भी, कभी  भी’ मुफ्त में मनोरंजन का आनंद लेने की शक्ति प्रदान कर रहा है, चाहे वह  किसी भी प्लान पर हों। बीआईटीवी बीएसएनएल की डिजिटल समावेशन के प्रति  प्रतिबद्धता का प्रमाण है और बीएसएनएल इस क्रांतिकारी सेवा के माध्यम से  बदलाव लाने वाले पहले टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं में से एक होगा।”  इस विज़न  को साझा करते हुए ओटीटीप्ले के सह-संस्थापक एवं सीईओ अविनाश मुदलियार ने  कहा, “हम बीएसएनएल के साथ बीआईटीवी के लॉन्च के लिए अपनी साझेदारी की घोषणा  करते हुए बेहद उत्साहित हैं। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।