मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, 16 लोगों की हालत गंभीर, शराब की दुकानों पर छापेमारी जारी

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सिकंदरबाद के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब ने जमकर कहर बरपाया है। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब पीने से अब तक कुल पांच लोगों की…

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, 16 लोगों की हालत गंभीर, शराब की दुकानों पर छापेमारी जारी
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, 16 लोगों की हालत गंभीर, शराब की दुकानों पर छापेमारी जारी | फ़ोटो: TVL News

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सिकंदरबाद के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब ने जमकर कहर बरपाया है।   सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब पीने से अब तक कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 लोगों की हालत गंभीर है। गंभीर लोगों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस मामले में लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी समेत तीन लोगों को निलंबित कर दिया गया। 




जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह पाया गया है कि शराब बाहर से लाई गई थी। शराब की दुकानों पर छापेमारी की जा रही है। बुलंदशहर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि, एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 5 हो गई। पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। हमारी प्राथमिकता उपचार है और 16 लोग डायलिसिस से गुजर रहे हैं। प्रथमदृष्टया यह पाया गया है कि एक आदमी बाहर से शराब लाया था। शराब की दुकानों पर छापे मारे जा रहे हैं|




बताया गया कि मृतक सभी मजदूर थे। मृतकों ने गांव में ही अवैध रूप से शराब बेचने वाले एक युवक से रात शराब खरीदकर पी थी। शराब पीने के कुछ देर बाद ही लोगों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उपचार के लिए उन्हें चिकित्सकों के पास लेकर पहुंचे। जिसमें से पांच की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।



जहरीली शराब पीने से कुल पांच लोगों की मौत के मामले में थाना पुलिस की लापरवाही मानते हुए एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने थाना प्रभारी दिक्षित कुमार त्यागी, हलका इंचार्ज और चौकी प्रभारी प्रभारी अनोखे पुरी को तत्काल निलंबित कर दिया है। मामले में तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। जानकारी के अनुसार अब तक जहरीली शराब से बीमार कुल 16 लोगों को अब तक अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया जा चुका है। शराब कांड के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई है।


ग्रामीणों का आरोप है कि आबकारी विभाग की सांठगांठ से जहरीली शराब बेची जा रही थी। इस सबके पीछे शराब माफिया कुलदीप का नाम बताया जा रहा है जो प्रिंस इंडिया नाम का ब्रांड बेचता था।घटना के बाद से ही कुलदीप फरार है। डीएम और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।


बुलंदशहर की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने दोषियों पर रासुका के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर हर पीड़ित को बेहतर इलाज दिलाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने दोषी डिस्टीलरी के खिलाफ भी कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।