बुलंदशहर: तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने लगाया पिंजरा, फंस गया शख़्स
बुलंदशहर: बुलंदशहर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ जिला प्रशासन ने तेंदूआ को पकड़ने के लिए खेतों में पिंजरा लगाया था, लेकिन इस पिंजरे में एक ग्रामीण व्यक्ति फंस गया। दरअसल, वन…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
बुलंदशहर: तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने लगाया पिंजरा, फंस गया शख़्स | फ़ोटो: TVL News
बुलंदशहर: बुलंदशहर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ जिला प्रशासन ने तेंदूआ को पकड़ने के लिए खेतों में पिंजरा लगाया था, लेकिन इस पिंजरे में एक ग्रामीण व्यक्ति फंस गया। दरअसल, वन विभाग प्रशासन ने खुर्जा क्षेत्र के देवराला गांव में तेंदूआ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया, उसके अंदर एक मुर्गे को बांध दिया गया। । ताकि उसे देख कर तेंदुआ अंदर आए और गेट बंद होने के बाद इसमें फंस जाए।
गुरुवार रात करीब 8 बजे सतीश नाम के व्यक्ति ने पिंजरे में मुर्गा देखा तो उसे (मुर्गा) पकड़ने के लिए जैसे ही अंदर गया तो पिंजरा बंद हो गया और वह पूरी रात पिंजरे के अंदर ही बंद रहा। शुक्रवार सुबह जब खेत गए लोगों ने सतीश को पिंजरे में बंद देखा तो वन विभाग टीम को सूचना दी...| इसके बाद पहुंची टीम ने उसे पिंजरे से बाहर निकाला।
वन विभाग के SDO राधेश्याम ने कहा कि,“हमें एक तेंदुए के बारे में सूचना मिली थी। हमने अपनी टीम के साथ खेतों में छानबीन की लेकिन जब तेंदूआ नहीं मिला तो हमने पिंजरा लगाया। पिंजरे में एक मुर्गा था और जब एक व्यक्ति ने मुर्गे को पकड़ा तो पिंजरा बंद हो गया।हमने तुरंत उसे पिंजरे से निकाला|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।