कौशांबी: कौशांबी जिले के थाना कौशाम्बी क्षेत्र के बरमबारी गाव में हुई शिवकुमार की हत्या व लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर कर दिया है| थाना कौशांबी व थाना करारी की संयुक्त पुलिस टीम ने आज शुक्रवार को 45 वर्षीय शिवकुमार हत्याकांड व लूट की घटना करने वाले एक आरोपी गोविन्द पुत्र गोपी को गिरफ्तार किया। जबकि हत्याकांड व लूट से जुड़े 4 आरोपी अभी भी फरार है| पुलिस अधीक्षक ने घटना में शामिल शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है.
17/18 फरवरी 2023 की रात्रि में शिवकुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी| मामले में शिवकुमार (मृतक) की पत्नी सुन्दर कली की तहरीर पर कौशाम्बी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने टीमों का गठन कर शीघ्र खुलासा के निर्देश दिये|
इस क्रम में इलेक्ट्रानिक साक्ष्य व संदिग्ध व्यक्तियों की पूंछताछ से यह तथ्य प्रकाश में आया कि 17/18 फरवरी 2023 की 05 व्यक्ति ज्ञानचन्द्र, काली चरन, गुण्डा, केडी व गोविन्द चोरी करने के इरादे से आये थे, इस दौरान रास्ते में ही अपने बटाई के खेतों की रखवाली करने गये शिवकुमार ने इनके ऊपर टार्च जलाई और इनसे पूंछताछ शुरु कर दी| इससे क्रोधित होकर पांचों व्यक्तियों ने मृतक की निर्ममता पूर्वक लाठी, डण्डों, सरिया व तमंचे के बट से पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया एवं कपड़े व बनियान से मृतक के हाथ-पैर व मुंह को बांध दिया।
पिटाई के दौरान एक आरोपी गोविन्द डर गया और वह वहीं से आगे न जाकर वापस जहां इन्होंने अपने दोपहिया वाहन पल्सर व सुपर स्पलेण्डर बाइक खड़े किए थे आकर इंतजार करने लगा । गोविन्द के अतिरिक्त चारो व्यक्ति गांव में चोरी करने के इरादे से घुसे, चूंकि गांव में सभी के दरवाजे बन्द थे किन्तु मृतक के परिजन मृतक के घर वापस होने का इंतजार कर रहे थे इसलिए उन्ही के घर में घुसकर मार-पीटकर गहने, रुपये व वादिनी का की-पैड मोबाइल छीन ले गये।
करारी थाना क्षेत्र के बरई बंधवा निवासी गिरफ्तार आरोपी गोविन्द ने बताया गया कि वह अपने साथियों के साथ चोरी के इरादे से जा रहे थे, इस दौरान रास्ते में ही मृतक ने हमारे ऊपर टार्च जलाई और हमसे पूंछताछ शुरु कर दी। इस पर क्रोधित होकर हम पांचों लोगों ने मिलकर बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया एवं कपड़े व बनियान से उसके हांथ-पैर व मुंह को बांध दिया था ।
गिरफ्तार आरोपी- गोविन्द पुत्र गोपी निवासी बरई बंधवा जनपद कौशाम्बी।
फरार अभियुक्त-
1. डीके पुत्र हुबलाल निवासी बरई बंधवा थाना करारी जनपद कौशाम्बी।
2. कालीचरन पुत्र हुबलाल निवासी बरई बंधवा थाना करारी जनपद कौशाम्बी।
3. गुण्डा पुत्र प्रताप निवासी बरई बंधवा थाना करारी जनपद कौशाम्बी।
4. ज्ञानचन्द्र पुत्र रामऔतार निवासी चक गुरैनी थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी