जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीनी रंजिश के कारण दबंगों ने मंदिर जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया है। जिससे लोगों को मंदिर पर जाकर पूजा पाठ करने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने शासन व प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दिखलौल के बांसपुरवा से जुड़ा है। जहां डिवहार बाबा व दुर्गा जी का मंदिर है,जिस पर कई वर्षों से ग्रामीण पूजा-पाठ करते चले आ रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों से दुर्गा जी के मंदिर का भी निर्माण कराया गया है। जहां पर नवरात्र में दुर्गा पूजा कई वर्षों से हो रही है। मंदिर पर जाने वाले रास्ते पर खड़ंजा लगा हुआ है। जमीनी रंजिश के कारण गांव के ही केवल राज सिंह, मुन्ना सिंह व लल्लन सिंह जबरन लोगों को रास्ते पर जाने से रोक रहे हैं और आए दिन शराब पीकर गाली गलौज देते हैं और कहते हैं खड़ंजा व मंदिर मेरी जमीन में है, इस पर मैं किसी को नहीं जाने दूंगा और ना ही मंदिर पर किसी को पूजा करने दूंगा। बताया जाता है कि गांव के ही हरिशंकर वर्मा से जमीन का विवाद चल रहा है जो न्यायालय में विचाराधीन है और उसमें निषेधाज्ञा का आदेश भी प्रभावी है। इस मामले की वजह से लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं और गांव वालों से कहते हैं कि जब तक उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं मिल जाता किसी को भी खड़ंजे पर नहीं जाने देंगे और ना ही मंदिर में पूजा करने देंगे। इसकी वजह से गांव वालों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है। हरिशंकर वर्मा, पवन कुमार, शिवकरन, छबिलाल ,जमुना, महेश, दद्दन सिंह आदि ग्रामीणों ने शासन व प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
दबंगों ने मंदिर जाने वाले रास्ते को किया अवरूद्ध,श्रद्धालुओं को परेशानी
जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीनी रंजिश के कारण दबंगों ने मंदिर जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया है। जिससे लोगों को मंदिर पर जाकर पूजा पाठ करने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीण…