नई दिल्ली: LPG Price Hike: 2023 नए साल की शुरुआत के साथ ही आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है| आज रविवार को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल ,घरेलू LPG सिलिंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में आज से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,769 रुपये हो गई है।
कमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में 1,768 रुपये, मुंबई में 1,721 रुपये, कोलकाता में 1,870 रुपये और चेन्नई में 1,971 रुपये में बेचा जाएगा। इस कदम से रेस्तरां, होटल आदि में खाना महंगा होने के आसार हैं। हालांकि, घरेलू सिलेंडर की दरों में बदलाव नहीं किया गया है और वे अपनी मौजूदा कीमतों पर ही मिलेंगे।