नई दिल्ली: आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले पांच दिन में चौथी बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल के दाम 80 से 84 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 80 से 85 तक बढ़े हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 98.61 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
दिल्ली में पेट्रोल और डीज़ल की कीमत आज क्रमश: 98.61 रुपये प्रति लीटर और 89.87 रुपये प्रति लीटर (80 पैसे की वृद्धि) है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 113.35 रुपये और 97.55 रुपये (क्रमशः 84 पैसे और 85 पैसे की वृद्धि) है।
कोलकाता में पेट्रोल का दाम 93.01 रुपये जबकि डीजल का दाम 108.01 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 104.43 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.47 रुपये प्रति लीटर है।
5 राज्यों में चुनाव खत्म होते ही तेल के दाम बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया था। 137 दिनों तक तेल की कीमतें स्थिर थीं। बता दें कि पिछले वर्ष 4 नवंबर 2021 के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।
महंगाई का सप्ताह
● 22 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80-80 पैसों की बढ़ोतरी की गई थी। घरेलू गैस के दाम भी 50 रुपए बढ़े थे।
● 23 मार्च को दूसरी बार पेट्रोल-डीजल 80-80 पैसे महंगे हुए थे।
● 24 मार्च को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से राहत मिली थी, लेकिन CNG-PNG के दाम 1 रुपए तक महंगे हुए।
● 25 मार्च को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80-80 पैसों की बढ़ोतरी की गई थी।
● 26 मार्च को चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमत में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।