● मार्च में समाप्त होने वाली थी मुफ्त राशन योजना
● मुफ्त राशन योजना को तीन महीने और बढ़ा दिया गया है
● यूपी में 15 करोड़ लोग लाभान्वित: सीएम योगी आदित्यनाथ
लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली कैबिनेट बैठक में मुफ्त राशन योजना को तीन महीने और बढ़ा दिया गया है| लखनऊ के लोक भवन में पहली कैबिनेट बैठक के दौरान CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,''आज मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि अगले 3 महीने के लिए मुफ्त राशन योजना को फिर से हम लागू करेंगे। इससे राज्य के 15 करोड़ लोगों को फायदा होगा|
योगी आदित्यनाथ ने बताया कि यूपी की 15 करोड़ जनता को नि:शुल्क खाद्यान योजना तीन माह तक के लिए बढ़ा दी गई है| पहले यह योजना मार्च 2022 तक थी| मगर यूपी की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की पहली बैठक में इस योजना को 3 माह तक बढ़ाने पर मुहर लगाई गई है|
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा,''आज पहली कैबिनेट बैठक में हमने मुफ्त राशन योजना को अगले 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है। इसके लिए सरकार 3,270 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इससे 15 करोड़ लोगों को फायदा होगा|
इससे पहले कैबिनेट बैठक पर उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बताया था कि,''योगी 2.0 की आज पहली कैबिनेट बैठक है और आज की इस बैठक में संभव है कि कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा और विभागों के वितरण को लेकर भी इस बैठक में चर्चा हो सकती है|