नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दामों में आज फिर बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल-डीजल के दाम गुरुवार को 10 दिन में 9वीं बार बढ़े। पेट्रोल के दाम 76 से 85 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 76 से 80 पैसे तक बढ़े हैं। पिछले 10 दिन के दौरान पेट्रोल और डीजल के दाम अब तक 6.40-6.40 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुके हैं। दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 80 पैसे और डीजल के दाम में भी 80 पैसे बढ़े हैं।
दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज क्रमश: 101.81 रुपए प्रति लीटर और 93.07 रुपए प्रति लीटर (80 पैसे की वृद्धि) है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 116.72 रुपए और 100.94 रुपए (84 पैसे की वृद्धि) है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.45 रुपए (76 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 97.52 रुपए (76 पैसे की वृद्धि) और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपए (83 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 96.22 रुपए (80 पैसे की वृद्धि) है
-दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 80 पैसे और डीजल के दाम में भी 80 पैसे बढ़े
-मुंबई में पेट्रोल के दाम में 84 पैसे और डीजल के दाम में 85 पैसे बढ़े हैं।
-कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 84 पैसे, डीजल के दाम में 80 पैसे बढ़े हैं।
-चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 75 पैसे, डीजल के दाम में 76 पैसे बढ़े हैं।