मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बक्सर में सीएम नीतीश कुमार के काफिले को पार कराने के लिए रोकी गईं 2 ट्रेनें: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बोले- वह पिकनिक यात्रा पर आए हैं...समाधान यात्रा पर नहीं, उच्चस्तरीय जांच करवाऊंगा

बक्सर: बिहार के बक्सर में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले को आगे जाने देने के लिए दो ट्रेनों को रोका गया। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समाधान यात्रा' के दौरान उनका काफिला पार करान…

बक्सर में सीएम नीतीश कुमार के काफिले को पार कराने के लिए रोकी गईं 2 ट्रेनें: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बोले- वह पिकनिक यात्रा पर आए हैं...समाधान यात्रा पर नहीं, उच्चस्तरीय जांच करवाऊंगा
बक्सर में सीएम नीतीश कुमार के काफिले को पार कराने के लिए रोकी गईं 2 ट्रेनें: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बोले- वह पिकनिक यात्रा पर आए हैं...समाधान यात्रा पर नहीं, उच्चस्तरीय जांच करवाऊंगा | फ़ोटो: TVL News

बक्सर: बिहार के बक्सर में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले को आगे जाने देने के लिए दो ट्रेनों को रोका गया। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समाधान यात्रा' के दौरान उनका काफिला पार कराने के लिए 2 ट्रेनें (पटना-बक्सर पैसेंजर ट्रेन और कामाख्या दिल्ली एक्सप्रेस को) 15 मिनट तक इटाढ़ी रेलवे गुमटी के आउटर पर खड़ी रहीं। पुलिस लाइन से CM के काफिले ने बक्सर इटाढ़ी रेलवे क्रासिंग पार किया तब जाकर इन ट्रेनों को आगे बढ़ाया गया।



एक यात्री ने बताया, "हमारी गाड़ी (ट्रेन) रोक दी है इसलिए हम पैदल आ रहे हैं। हमें दिलदार नगर जाना है। आगे जाकर दूसरी गाड़ी पकड़नी पड़ेगी।" 


ट्रेनों को रोके जाने पर केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे भड़क गए हैं। उन्होंने पूछा कि किसके कहने पर ट्रेनें रोकी गईं। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाऊंगा अश्विनी चौबे ने कहा,'' दो पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया गया। यह व्यवधान नहीं तो समाधान है? इसकी उच्चस्तरीय जांच करवाएंगे कि किसके आदेश पर ट्रेन रुकी रही? बच्चे, बूढ़े सभी लोग परेशान थे। वह पिकनिक यात्रा पर आए हैं, समाधान यात्रा पर नहीं। वह समस्या पैदा करने के लिए आए थे|



जानकारी के मुताबिक,CM नीतीश कुमार का काफिला कठार गांव से बक्सर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुआ था। हेलीपैड इटाढ़ी रोड स्थित पुलिस लाइन में हेलीपैड बनाया गया था। यहां से उतरने के बाद नीतीश कुमार को रेलवे लाइन क्रॉस कर सर्किट हाउस जाना था। फिर वहां से हाई स्कूल के जीविका दीदियों के संवाद कार्यक्रम में शामिल होना था।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।