मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हिमाचल प्रदेश के चंबा में गहरी खाई में 'गिरी' बोलेरो : पांच की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चुराह-साचपास-पांगी मार्ग पर सतरुंडी के पास एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे…

हिमाचल प्रदेश के चंबा में गहरी खाई में 'गिरी' बोलेरो : पांच की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
हिमाचल प्रदेश के चंबा में गहरी खाई में 'गिरी' बोलेरो : पांच की मौत, दो गंभीर रूप से घायल | फ़ोटो: TVL News

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चुराह-साचपास-पांगी मार्ग पर सतरुंडी के पास एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही तीसा पुलिस व अग्निशमन की टीमें बचाव कार्य के लिए मौके के लिए रवाना हो गईं। देर शाम तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा।



मृतकों की पहचान चालक राकेश कुमार पुत्र मुसद्दी राम गांव गोइला तहसील चुराह जिला चंबा, अमरजीत पुत्र बच्चन सिंह व मनोहर पुत्र चमन लाल निवासी हाउस नंबर 19 सेक्टर गली गुरदासपुर पंजाब, राजीव शर्मा पुत्र ओम प्रकाश हाउस नंबर 578 बैक साइड सेक्टर गली गुरदासपुर पंजाब व हेम सिंह पुत्र प्रताप सिंह गांव बरौरा तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है। 



घायल चुनी लाल पुत्र चरन दास गांव सुकरेठी खुशनगरी चुराह चंबा व देसराज पुत्र मुसद्दी राम गांव तरेला चुराह चंबा के रहने वाले हैं। घायल मेडिकल कालेज चंबा में उपचाराधीन हैं।



चंबा के डीएसपी अभिमन्यु ने बताया,''एक सूचना प्राप्त हुए कि एक बोलेरो गाड़ी सतरूंडी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमें 7 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 4 व्यक्ति मृत घोषित किए गए हैं। 3 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की जांच की जाएगी|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।