नई दिल्ली: गुरुवार को लोकसभा से पास हुए किसान बिलों पर किसान और विपक्ष सरकार पर हमलावर है। इस बिल को लेकर बीजेपी की सहयोगी अकाली दल की मंत्री हरसिमरत कौर ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था| लोकसभा से पास करने के बाद अब केंद्र सरकार ने किसानों जुड़े तीनो विधेयकों को राज्य सभा से पास कराने के लिए नई रणनीति बनाई है|
हंगामों के बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है|उन्होंने कहा कि,''केजरीवाल का काम है देश में आग लगाना। केजरीवाल विधेयक की धारा पढ़कर बताएं कि कौन सी धारा में इसको मल्टीनेशनल कंपनियों के हाथों बेचने का प्रावधान है। केजरीवाल एंड पार्टी या अर्बन नक्सल या कांग्रेस, ये देश में कोई अच्छा काम होता है, तो उसमें रुकावट डालते हैं|
किसान बिल के विरोध में हरसिमरत कौर बादल के इस्तीफे पर अनिल विज ने कहा कि,''बादलों की अपनी राजनीति है। मैं एक प्रश्न पूछना चाहता हूं कि जिस दिन ये ऑर्डिनेंस जारी हुआ उस दिन उन्होंने त्यागपत्र क्यों नहीं दिया। जब लोकसभा में बिल पेश हुआ तब क्यों, बिल में तो कोई बदलाव नहीं हुआ। यह समयबद्ध राजनीति है जो वो कर रहे हैं|
बता दें कि CM अरविंद केजरीवाल ने कहा था,'' खेती और किसानों से संबंधित तीन क़ानून संसद में लाए गए हैं जो किसान विरोधी हैं। देश भर में किसान इनका विरोध कर रहे हैं। केंद्र सरकार को इन तीनों क़ानूनों को वापस लेना चाहिए। आम आदमी पार्टी संसद में इनके विरोध में वोट करेगी।केंद्र के तीनों विधेयक किसानों को बड़ी कंपनियों के हाथों शोषण के लिए छोड़ देंगे मेरी सभी ग़ैर भाजपा पार्टियों से बिनती है कि राज्यसभा में एकजुट होकर इन विधेयकों का विरोध करें, सुनिश्चित करें कि आपके सभी MP मौजूद हों और वॉकआउट का ड्रामा ना करें। पूरे देश के किसान आपको देख रहे हैं|