मुख्य सामग्री पर जाएँ
21 अक्टूबर 2026

हरियाणा : कुश्ती टूर्नामेंट में मिली हार से निराश बबिता फोगट की ममेरी बहन रितिका फोगाट ने की खुदकुशी

नई दिल्ली: रेसलर बबीता फोगाट की ममेरी बहन 17 वर्षीय रीतिका फोगाट की मौत हो गई है| कुश्ती के फाइनल मुकाबले में हारने के कारण निराश होकर पहलवान बबीता और गीता फोगाट की चचेरी बहन 17 वर्षीय रितिका फोगाट न…

हरियाणा : कुश्ती टूर्नामेंट में मिली हार से निराश बबिता फोगट की ममेरी बहन रितिका फोगाट ने की खुदकुशी
हरियाणा : कुश्ती टूर्नामेंट में मिली हार से निराश बबिता फोगट की ममेरी बहन रितिका फोगाट ने की खुदकुशी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: रेसलर बबीता फोगाट की ममेरी बहन 17 वर्षीय रीतिका फोगाट की मौत हो गई है| कुश्ती के फाइनल मुकाबले में हारने के कारण निराश होकर पहलवान बबीता और गीता फोगाट की चचेरी बहन 17 वर्षीय रितिका फोगाट ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार रीतिका एक रेसलिंग टूर्नामेंट हारने की वजह से दुखी थीं|




चरखी दादरी के एसपी राम सिंह बिश्नोई ने बताया कि,''बबीता फोगाट की कजिन और रेसलर रीतिका फोगाट की कथित रूप से खुदकुशी करने की वजह से 17 मार्च को मौत हो गई थी| इसके पीछे राजस्थान में हुए एक कुश्ती टूर्नामेंट में उनकी हार हो सकती है| जांच चल रही है|




रितिका ने 14 मार्च को राजस्थान के भरतपुर में एक कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया था और फाइनल में जगह बनाई थी। बहुत ही कम पॉइंट्स से वो फाइनल में हार गईं थीं। जिसके बाद निराश होकर उसने हरियाणा के बलाली गांव में अपनी जान ले ली। हालंकि इस मामले की अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि उन्होंने हार के कारण सुसाइड की। जिसकी जांच जारी है। 




बबीता की बहन और रेसलर गीता फोगाट ने एक ट्वीट कर रीतिका को श्रद्धांजलि दी| गीता फोगाट ने अपने ट्वीट में लिखा,''भगवान मेरी छोटी बहन मेरे मामा की लड़की रितिका की आत्मा को शांति दे। मेरे परिवार के लिए बहुत ही दुख की घड़ी है। रितिका बहुत ही होनहार पहलवान थी पता नहीं क्यों उसने ऐसा कदम उठाया। हार-जीत खिलाड़ी के जीवन का हिस्सा होता है हमें ऐसा कोई क़दम नहीं उठाना चाहिये







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 20 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।