चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में विधायकों को आ रहे धमकी भरे फोन पर वरिष्ठ पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। मनोहर लाल खट्टर ने मामले में तत्काल और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा,''देश में किसी को भी कानून व्यवस्था को बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा और ऐसा करने वालों से सख़्ती से निपटा जाएगा।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "विधायकों को धमकी मिलने के मामले पर आज गृह मंत्री व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था को बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा और ऐसा करने वालों से सख़्ती से निपटा जाएगा।
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा,''यह किसी दूसरे देश का मामला है क्योंकि जो फोन आए हैं वो दुबई से आए हैं और सभी फोन एक ही नंबर से आए हैं। इसके लिए हमारी नेशनल एजेंसी के साथ हमारी स्पेशल टास्क फोर्स संपर्क बनाए हुए है। हम कोशिश कर रहे हैं कि इसका जल्द ही पता लगा लें|
बता दे,'' भाजपा के एक और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 4 विधायकों को धमकी मिली है। विधायकों को मोबाइल फोन पर धमकी देकर उनसे पैसे मांगे गए हैं।
इस बीच, कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंप कर कानून-व्यवस्था की ‘बिगड़ती स्थिति’ पर चिंता जताई।
पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा
वही ,बुधवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा,''हमने तीन विषयों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। पहला कानून व्यवस्था, दूसरा भ्रष्टाचार पर लगाम लगे और तीसरा है कोई भी प्रदर्शन हो तो उसपर लाठियां चलाकर प्रजातंत्र को काबू करने की कोशिश न की जाए| खेदड़ में ऐसा ही हुआ, वहां के किसान प्रदर्शन कर रहे थे और लाठीचार्ज हुआ जिसमें एक किसान की मृत्यु हो गई|