Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका के कोलंबो में सैन्य कर्मियों के साथ प्रदर्शनकारियों का एक समूह PM रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय पर लग्ज़री कारों और संपत्ति की सुरक्षा में लगा है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा,"मैं और मेरे दोस्त इस संपत्ति को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं क्योंकि ये जनता के पैसों से बनी है।"
प्रदर्शन के चलते श्रीलंकाई सैन्यकर्मी कोलंबो में प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे की कुर्सी की रक्षा कर रहे हैं। श्रीलंकाई सैन्यकर्मी कोलंबो में प्रधानमंत्री की कुर्सी की रक्षा कर रहे हैं ताकि प्रदर्शनकारी इसपर हमला न बोल दे।
उधर, देश छोड़ चुके गोतबाया राजपक्षे के मालदीव छोड़कर सिंगापुर चले जाने के कयास लग रहे हैं। गुरुवार देर रात खबर आई कि वह मालदीव से सिंगापुर जाने के लिए एक निजी जेट की प्रतीक्षा कर रहे थे। मालदीव के सूत्रों ने बताया कि देश छोडने में राजपक्षे की मदद मालदीव संसद के अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद ने की। निर्वासन के दौरान नाशीद श्रीलंका में ही रहे थे। राष्ट्रपति और सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध के बीच श्रीलंका में देशव्यापी कर्फ्यू लगा दिया गया। हालांकि यह कर्फ्यू आज सुबह 5 बजे तक के लिए ही था।
श्रीलंका के संसद के स्पीकर को राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे से अभी तक इस्तीफा पत्र नहीं मिला है। इसकी जानकारी स्पीकर के कार्यालय की तरफ से दी गई है।
श्रीलंका संकट पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा,''यह महत्वपूर्ण है कि संघर्ष के मूल कारणों और प्रदर्शनकारियों की शिकायतों का समाधान किया जाए। मैं सभी पार्टी नेताओं से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक परिवर्तन के लिए समझौते की भावना को अपनाने का आग्रह करता हूं|