मुख्य सामग्री पर जाएँ
2 अक्टूबर 2026

हरियाणा बजट 2021: CM खट्टर ने पेश किया 155645 करोड़ रुपए का बजट

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को बतौर वित्त मंत्री भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का दूसरा बजट पेश किया| मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने 2021-22 के लिए 155,645 करोड़ रुपए का बजट पेश किया|ब…

हरियाणा बजट 2021: CM खट्टर ने पेश किया 155645 करोड़ रुपए का बजट
हरियाणा बजट 2021: CM खट्टर ने पेश किया 155645 करोड़ रुपए का बजट | फ़ोटो: TVL News

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को बतौर वित्त मंत्री भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का दूसरा बजट पेश किया| मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने 2021-22 के लिए 155,645 करोड़ रुपए का बजट पेश किया|बजट पेश करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा,''मैं 2021-22 के लिए 1,55,645 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव करता हूँ जो कि संशोधित अनुमान 2020-21 के 1,37,738 करोड़ रुपये से 13% अधिक है|




मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा,''समाज के बुजुर्गों की समस्याओं के दृष्टिगत और उनके प्रति अपार सम्मान व्यक्त करते हुए मैं वृद्धावस्था सम्मान भत्ता इस वर्ष पहली अप्रैल से 2500 रुपये करने की घोषणा करता हूँ| हमारी संस्कृति में गायों के महत्व को देखते हुए सरकार ने गऊ संवर्धन योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। मैं इसके लिए वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित करता हूँ|




बजट के बाद खट्टर ने कहा,''अब हर खेत का सैंपल लेकर उसकी टेस्टिंग करके मेरी फसल मेरा ब्यौरा में जोड़ा जाएगा। इसके लिए स्कूल और कॉलेज के विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए भी लैब होगी और इनमें हर खेत की मिट्टी की टेस्टिंग की जाएगी। इससे किसानों को पता चलेगा की उन्हें खेत में क्या बोना है| जैविक खेती और जीरो बजट खेती को हम लागू करेंगे। इस साल 3 लाख एकड़ ज़मीन पर इसे करने का लक्ष्य रखा है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।