मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

समूल नाश कर देना चाहिए': टूलकिट मामले में दिशा रवि की गिरफ्तारी पर बोले हरियाणा के गृह मंत्री

नई दिल्ली: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को किसान आंदोलन से जुड़े टूलकिट मामले में गिरफ्तार पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को लेकर बड़ा बयान दिया है| टूलकिट मामले में दिशा रवि की गिरफ्तारी पर…

समूल नाश कर देना चाहिए': टूलकिट मामले में दिशा रवि की गिरफ्तारी पर बोले हरियाणा के गृह मंत्री
समूल नाश कर देना चाहिए': टूलकिट मामले में दिशा रवि की गिरफ्तारी पर बोले हरियाणा के गृह मंत्री | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को किसान आंदोलन से जुड़े टूलकिट मामले में गिरफ्तार पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को लेकर बड़ा बयान दिया है| टूलकिट मामले में दिशा रवि की गिरफ्तारी पर बीजेपी नेता और हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि 'समूल नाश कर देना चाहिए'| 'देश विरोध का बीज जिसके भी दिमाग में हो उसका समूल नाश कर दो फिर चाहे वह दिशा रवि हो यां कोई और ।



अनिल विज ने कहा कि,' देश विरोध का बीज जिसके भी दिमाग में हो उसका समूल नाश कर देना चाहिए फिर चाहे वह दिशा रवि हो या कोई और। मैं ये नहीं कह रहा कि सरकार के नीतियों का विरोध करना अपराध है।लेकिन विरोध करने के लिए विदेशी ताकतों के साथ साठगाठ करना देश विद्रोह के दायरे में आता है|



उन्होंने कहा,''जो लोग इन लोगों का समर्थन कर रहे हैं वो चाहे राहुल गांधी, प्रियंका, केजरीवाल हो या कोई और इन लोगों इनकी असिलियत पहचानी चाहिए। ये देश विरोध को हवा दे रहे हैं। इसको जितनी जल्दी रोका जाए उतना अच्छा है क्योंकि ये देश के लिए अहितकारी है|




बता दें कि दिशा रवि की गिरफ्तारी का दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति, किसान और विपक्षी दलों के नेताओं ने विरोध किया है| दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिशा रवि की गिरफ्तारी को बताया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण| स्वाति मालीवाल ने कहा कि,'एक -एक कर सभी एक्टिविस्ट को गिरफ्तार कर लो, इंटरनेट बन्द कर दो, मीडिया को चुप कराने की कोशिश करो| दिशा रवि की गिरफ्तारी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है|.उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, एक एक कर सभी एक्टिविस्ट को गिरफ्तार कर लो, इंटरनेट बन्द कर दो, मीडिया को चुप कराने की कोशिश करो, मुद्दा भटकाने का प्रयास करो. #DishaRavi की गिरफ्तारी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.  #IndiaBeingSilenced



दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरावील ने जलवायु कार्यकर्ता की गिरफ्तारी का विरोध किया है। उन्होंने कहा, '21 साल की दिशा रवि की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर एक अभूतपूर्व हमला है। हमारे किसानों का समर्थन करना कोई अपराध नहीं है।'




किसानों की यूनियनों के निकाय संयुक्त किसान मोर्चा ने दिशा रवि की गिरफ्तारी की निंदा की और उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की। एसकेएम ने साथ ही हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल की तीन कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों की मौत को लेकर टिप्पणी की भी निंदा की और चेतावनी दी कि लोग उन्हें इस तरह के 'अहंकार' के लिए एक दिन सबक सिखाएंगे। किसान नेता दर्शन पाल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, 'सरकार ने संसद में बेशर्मी से स्वीकार किया कि उसके पास उन किसानों का कोई आंकड़ा नहीं है, जिन्होंने जारी आंदोलन में अपनी जान कुर्बान की।'



दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरावील ने जलवायु कार्यकर्ता की गिरफ्तारी का विरोध किया है। उन्होंने कहा, '21 साल की दिशा रवि की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर एक अभूतपूर्व हमला है। हमारे किसानों का समर्थन करना कोई अपराध नहीं है।'



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूछा कि,''सवाल ये है कि वो कब गिरफ़्तार होंगे जो भारत की राष्ट्रीय एवं सामाजिक एकता को खंडित करने के लिए सुबह-शाम जनता के बीच घृणा व विभाजन को जन्म देने के लिए शाब्दिक ‘टूलकिट’ जारी करते रहते हैं| भाजपा सरकार बताए कि शिकायत करने पर भी वो इन ‘टूलकिटजीवियों’ पर कार्रवाई क्यों नहीं करती?



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने  ट्वीट किया,'', 'बोल की लब आजाद हैं तेरे, बोल की सच जिंदा है अब तक। वो डरे हैं, देश नहीं। भारत को चुप नहीं कराया जा सकता।'



बता दें कि,'दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने शनिवार को 21 वर्षीय क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को किसानों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित 'टूलकिट' फैलाने में उसकी कथित भूमिका के लिए बेंगलुरु से गिरफ़्तार किया था|रविवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बेंगलुरु की जलवायु कार्यकर्ता 21 वर्षीय दिशा रवि को दिल्ली पुलिस को पांच दिनों की रिमांड पर सौंप दिया है| दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि 21 वर्षीय दिशा ''टूलकिट गूगल डॉक'' की संपादक हैं और दस्तावेज बनाने और उसका प्रसार करने वाली ''मुख्य साजिशकर्ता'' हैं|




टूलकिट केस में सोमवार को दिल्‍ली पुलिस साइबर सेल के जॉइंट कमिश्नर प्रेमनाथ ने बताया कि,''बेंगलुरु से 13 फरवरी को दिशा को गिरफ्तार किया गया और दिल्ली लाया गया। मेडिकल कराने के बाद दिशा को कोर्ट में पेश किया गया। निकिता और शांतनु नहीं मिल पा रहे हैं इसलिए NPW जारी किया गया है आगे की जांच जारी है| प्रेमनाथ ने कहा,''टूलकिट डॉक के बारे में कुछ सवालों पर हमें Google से जवाब मिला है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।