उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में देर रात बारिश के कारण एक घर की छत गिरने से 2 नाबालिगों सहित तीन लोगों की मृत्यु हो गई और एक घायल है। घायल महिला की पहचान (20 साल, 4 साल और 6 साल के) तीन बच्चों की मां के रूप में हुई है। तीनों बच्चों की हादसे में मृत्यु हो गई। सुचना परसुचना पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के कांथा मे घर की छत गिरने से दो भाइयों और एक बहन सहित तीन की मौत हो गई। गुरुवार रात कांथा में लगभग 3 बजे ज्ञान प्रकाश रैदास का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। इससे उसके नीचे सो रहे सगे भाई-बहन अंकित (20), उन्नति (6) और अंकुश (4) की दबकर मौत हो गई।
एसडीएम अजित जायसवाल ने कहा कि,''बारिश के कारण कच्चे घर की छत कल रात करीब 3 बजे गिर गई और 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रावधानों के तहत उनके लिए पक्का मकान बनाया जाएगा, मकान बनने तक आश्रय और भोजन दिया जाएगा। प्रति बच्चे 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी मिलेगी|
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद उन्नाव में दीवार गिरने के हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस दैवीय आपदा के मृतकों के परिवारीजन को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देशित किया है।