Farm Laws के विरोध में इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर जलाने पर CM अमरिंदर सिंह ने कहा -अगर मेरा ट्रैक्टर है और मैं इसे जलाना चाहता हूँ, तो..
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहीद भगत सिंह नगर के खटकर कलां में भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी फिर Farm Laws के विरोध में धरने पर बैठे। पंजाब के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
Farm Laws के विरोध में इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर जलाने पर CM अमरिंदर सिंह ने कहा -अगर मेरा ट्रैक्टर है और मैं इसे जलाना चाहता हूँ, तो.. | फ़ोटो: TVL News
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहीद भगत सिंह नगर के खटकर कलां में भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी फिर Farm Laws के विरोध में धरने पर बैठे। पंजाब के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने सोमवार को भगत सिंह की जन्मस्थली नवांशहर में खटकर कलां गांव से विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है|
कृषि विधेयक को लेकर धरने पर बैठे पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा, 'आईएसआई ऐसे लोगों की तलाश करता है जिन्हें वे आसानी से बंदूक और हथगोले दे सकते हैं। पिछले तीन सालों में, हमने 150 से अधिक आतंकवादियों को पकड़ा है। पंजाब में सब कुछ शांतिपूर्ण था। लेकिन जब आपकी रोटी और मक्खन छीन लिया जाता है, तो क्या आप उग्र नहीं होंगे? ऐसे लोग आईएसआई का निशाना बनते हैं। सरकार ने जो किया वह देश विरोधी है।'
पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर जलाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा, 'अगर मेरा ट्रैक्टर है और मैं इसे जलाना चाहता हूँ, तो उसे किसी और को क्यों दिक्कत हो रही है?' कैप्टन ने कहा कि 'दिल्ली में आज सुबह ट्रैक्टर जलाया जाना लोगों को गुस्सा दिखाता है| यह दिखा रहा है कि लोग कैसा महसूस कर रहे हैं...उनका गुस्सा दिख रहा है| किसानों को नहीं पता है कि अब उनकी उपज कौन खरीदने जा रहा है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।