चंडीगढ़: किसान आंदोलन को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल पर करारा हमला बोला| पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर पर भी निशाना साधा|
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा,'''केजरीवाल को झू्ठ बोलने की आदत है| बड़ा चालक चुस्त सा आदमी है... कल में गया था गृह मंत्री अमित शाह को मिलने और ये कहता है ये(अरविंद केजरीवाल) जो किसान बैठे है ये National Security के लिए ख़तरा है ये किसने कहा तेरे को..? मैंने कहा है...? क्या तुमने मुझे सुना है| गृह मंत्री के साथ बात करते हुए...? झूठ बोलना ये तेरी आदत है|
उन्होंने दिल्ली के सीएम पर अपने शब्दों को 'तोड़ने-मरोड़ने' का आरोप लगाया| कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा,ये जो 'केजरीवाल है इसको तो आदत ही है झूठ बोलने की और वो खट्टर ( हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर) को लोगों को कूट्टन ( पीटने) की|
उन्होंने केजरीवाल से यह स्पष्ट करने को कहा कि उनकी सरकार ने केंद्र के किसान कानून (Farm Law) को नोटिफाई (अधिसूचित) क्यों किया था| पंजाब के सीएम ने कहा कि जब राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विपक्ष शासित राज्यों ने केंद्र के कानूनों के खिलाफ संशोधन बिल पारित किए, तब केजरीवाल ने ऐसा करने के लिए दिल्ली विधानसभा का सेशन क्यों नहीं बुलाया?
बता दें कि,''दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा,''ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के किसानों की आवाज दबा के केंद्र सरकार और कांग्रेस राजनीति कर रही है। कल कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा के नेताओं से मिलते हैं, जो कहने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री हैं और बीजेपी का बचाव करते हैं| वो(कैप्टन अमरिंदर सिंह) पंजाब के किसानों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बता रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री आज भाजपा के मुख्यमंत्री की तरह व्यवहार कर रहे हैं|
दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री ने कहा,''कल कैप्टन साहब दिल्ली आए थे तो ऐसे बिहेव कर रहे थे जैसे BJP के CM हों। कल चुपचाप अमित शाह से मिलकर चले गए किसानों की कोई बात नहीं हुई, बस ये बात हुई कि किसानों के धरने को कैसे तोड़ा जाए। अगर किसानों की मांगें मनवाने की कोई बात हुई होती तो कल फैसला हो जाता|
AAP MLA राघव चड्डा ने कहा,'हम पंजाब CM से पूछना चाहते हैं कि जब आप दिल्ली आए तो आप प्रदर्शन कर रहे किसानों और अपनी पार्टी के हाई कमांड सोनिया गांधी से क्यों नहीं मिले। आप सिर्फ अमित शाह के दरबार में हाज़िरी लगाकर चले गए। वो पूरे तरीके से BJP के CM और अमित शाह के दरबारी बन चुके हैं|उन्होंने केंद्र सरकार से कृषि क़ानूनों को वापस लेने के लिए नहीं कहा बल्कि किसानों से प्रदर्शन ख़त्म करने को कहा। आज पूरी तरह से कैप्टन अमरिंदर किसान विरोधी हो चुके हैं और पंजाब का बच्चा-बच्चा जानता है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सहमति से ये तीन क़ानून लागू हुए हैं|
गौरतलब है कि,''केंद्र और किसान नेताओं की बीच बातचीत से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी|पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के प्रदर्शन को समाप्त करने के लिए जल्द समाधान निकालने को भी कहा था|
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक ट्वीट में लिखा था,''आज मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिला| मैंने उनसे एमएसपी की सुरक्षा और एपीएमसी आधारित मंडी प्रणाली को जारी रखने की बात दोहराई। उनसे अनुरोध किया कि वे खुले दिमाग से किसानों की बात सुनें और जल्द समाधान करें।