मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और SAD के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का 95 वर्ष की आयु में निधन

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के संरक्षक और पांच बार के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया।पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्र…

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और SAD के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का 95 वर्ष की आयु में निधन
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और SAD के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का 95 वर्ष की आयु में निधन | फ़ोटो: TVL News

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के संरक्षक और पांच बार के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया।पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। उनके बेटे और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के PA ने प्रकाश सिंह बादल के निधन की पुष्टि की है। प्रकाश सिंह बादल के निधन पर केंद्र सरकार दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा करेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,पीएम नरेंद्र मोदी,  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया। 



प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। मनोहर लाल खट्टर  ने कहा कि,''प्रकाश सिंह बादल एक सुलझे हुए नेता थे। वे दूरदर्शी नेता थे। वे गरीब, किसान के लिए आवाज़ उठाते रहे। वे 20 साल तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। आज एक युग का अंत हुआ। मैं अपनी और हरियाणा की जनता की तरफ से उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों स्थान दे|



प्रकाश सिंह बादल के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि,''पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के निधन का समाचार दुखद है। वो आजीवन भारत और पंजाब की राजनीति के एक कद्दावर नेता रहे। श्री सुखबीर सिंह बादल समेत उनके सभी शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।



भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा, "पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन का दुखद समाचार मिला... वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।"



प्रकाश सिंह बादल के निधन पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि,''प्रकाश सिंह बादल के निधन का दुखद समाचार मिला। बादल साहब के जाने से एक युग का अंत हुआ है। उन्होंने खुद को सूबे और लोगों के लिए समर्पित कर दिया था। उनके दिखाए रास्ते पर मेरे जैसे कई लोग चलने की कोशिश करते हैं। मैं उन्हें अपना सिर झुकाकर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं|



महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि,पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन दुखद है। उन्होंने अपने कार्यकाल में अच्छा काम किया है। मैं और अपनी पार्टी की तरफ से उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं|



प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर, 1927 को पंजाब के मलोट के पास अबुल खुराना में हुआ था। वह एक जाट सिख परिवार से थे। लाहौर के फॉरमैन क्रिश्चियन कॉलेज से बीए की डिग्री प्राप्त करने के बाद 1947 में, उन्हें 20 साल की उम्र में गांव के सरपंच के रूप में चुना गया| 1957 में, प्रकाश सिंह बादल पहली बार मलोट सीट से विधायक चुने गए, जहाँ उन्होंने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।



प्रकाश सिंह बादल ने पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है - पहला कार्यकाल 27 मार्च, 1970 से 14 जून, 1971 तक, दूसरा कार्यकाल 20 जून, 1977 से 17 फरवरी, 1980 तक, तीसरा कार्यकाल 12 फरवरी, 1997 से फरवरी तक 26, 2002, लगातार चौथी और पाँचवीं बार 2 मार्च, 2007 से 16 मार्च, 2017 तक|



बादल ने 2 अक्टूबर, 1972 से 30 अप्रैल, 1977 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया। उन्होंने मोरारजी देसाई सरकार के दौरान केंद्रीय कृषि और सिंचाई मंत्री का पद भी संभाला। 2015 में, भारत सरकार ने प्रकाश सिंह बादल को दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार - पद्म विभूषण से सम्मानित किया।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।