चंडीगढ़: पंजाब के CM चरणजीत चन्नी के भांजे भूपिंदर हनी की गिरफ्तारी को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। पंजाब CM के भतीजे की गिरफ़्तारी पर शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि ,''ये कहानी 3 लोगों की है, मनी, हनी और चन्नी। पहले मनी पकड़ा गया उसके बाद हनी पकड़ा गया, अब चन्नी की बारी है क्योंकि हनी की पहचान सिर्फ इतनी है कि वो चन्नी का भतीजा है और जो पैसे मिले वो सब चन्नी के हैं|
ED ने अवैध रेत खनन मामले में CM चरणजीत चन्नी के भांजे भूपिंदर हनी को गिरफ्तार कर लिया है।हनी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। ED ने 18 जनवरी को भूपिंदर हनी और उसके साथियों के ठिकानों पर मोहाली और लुधियाना में रेड की थी। इस दौरान 10 करोड़ कैश, 12 लाख की रोलैक्स घड़ी, 21 लाख का सोना बरामद किया था।
ED ने 8 करोड़ हनी के मोहाली के होमलैंड स्थित घर और 2 करोड़ उसके पार्टनर संदीप के लुधियाना स्थित ठिकाने से बरामद किए थे। सूत्रों के मुताबिक ED की जांच में यह भी सामने आया था कि हनी की साथियों के साथ एक कंसलटेंसी फर्म थी, जिसकी साल 2019-20 की टर्नओवर करीब 18 लाख था। इसके बावजूद इतनी बड़ी रकम बरामद हुई।