मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अखिलेश को तो 2017 में ही ठंडा कर दिया गया, 2022 के बाद भी ठंडे ही रहेंगे: अखिलेश यादव के कंप्रेसर वाले बयान पर सिद्धार्थ नाथ सिंह

लखनऊ: अखिलेश यादव के कंप्रेसर वाले बयान पर भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि 'अखिलेश यादव को जनता ने 2017 में ही ठंडा कर दिया था और 2022 के बाद भी आप ठंडे ही रहेंगे। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा क…

अखिलेश को तो 2017 में ही ठंडा कर दिया गया, 2022 के बाद भी ठंडे ही रहेंगे: अखिलेश यादव के कंप्रेसर वाले बयान पर सिद्धार्थ नाथ सिंह
अखिलेश को तो 2017 में ही ठंडा कर दिया गया, 2022 के बाद भी ठंडे ही रहेंगे: अखिलेश यादव के कंप्रेसर वाले बयान पर सिद्धार्थ नाथ सिंह | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: अखिलेश यादव के कंप्रेसर वाले बयान पर भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि 'अखिलेश यादव को जनता ने 2017 में ही ठंडा कर दिया था और 2022 के बाद भी आप ठंडे ही रहेंगे। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि,''अखिलेश जी आपको तो 2017 में ही ठंडा कर दिया गया और इसके  लिए मुख्यमंत्री की जरूरत नहीं पड़ी, आपको तो जनता ने ही ठंडा कर दिया। पहले जनता के बीच जाकर गर्म तो हो जाओ, वो 2022 के बाद ठंडे ही रहेंगे|



बता दें कि,''सीएम योगी के गर्मी वाले बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि,'' ये सीएम हैं कोई कंप्रेसर नहीं जो हमें ठंडा कर देंगे। क्या सीएम साहब कंप्रेसर हैं। जो लोग गर्मी की बात कर रहे हैं उन्हें हम बता दें कि हम गर्मी की बात नहीं भर्ती की बात करते हैं। हम युवाओं को रोजगार देंगे।


https://www.thevirallines.net/bulandshahr-news-uttar-pradesh-police-is-trying-to-suppress-the-case-says-priyanka-gandhi-vadra-on-bulandshahr-rape-case


अखिलेश यादव ने कहा कि,'मुख्यमंत्री गर्मी की बात कर रहे हैं और हम भरोसा दिलाते हैं कि गठबंधन की सरकार बनेगी तो गर्मी नहीं नौजवानों को नौकरी देने के लिए भर्ती निकाली जाएगी। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री क्या फ्रिज का कंप्रेसर हैं, जो चीजों को ठंडा कर देते हैं।


https://www.thevirallines.net/meerut-news-uttar-pradesh-firing-on-asaduddin-owaisi-s-convoy-in-meerut-said-2-people-fired-4-rounds


लोकतंत्र में इस तरह की भाषा का कोई औचित्य नहीं

वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन नई दिल्ली को सम्बोधित पत्र के माध्यम से कहा कि आपके संज्ञान में हम यह तथ्य लाना चाहते है कि राज्य विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के चुनाव प्रचार में सत्तापक्ष भाजपा के मुख्यमंत्री विपक्ष के प्रति जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वह मर्यादित, संयत और भद्र भाषा की श्रेणी में नहीं आता है। लोकतंत्र में इस तरह की भाषा का कोई औचित्य नहीं है। 


https://www.thevirallines.net/bulandshahr-news-uttar-pradesh-when-akhilesh-jayant-faced-priyanka-gandhi-in-bulandshahr-watch-video


सीएम योगी अपने अमर्यादित बयानों से लोकतंत्र की पवित्रता को कर रहे हैं प्रभावित 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आदर्श आचार संहिता का पालन कर रही है। जबकि भाजपा के नेता और मुख्यमंत्री जी अपने अमर्यादित बयानों से लोकतंत्र की पवित्रता को प्रभावित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने अभी आगरा में ‘10 मार्च के बाद बुल्डोजर चलेगा‘ की धमकी दी। इसके अतिरिक्त वे लगातार समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को गुंडा, मवाली, माफिया बता रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने 01 फरवरी 2022 को मेरठ में सिवालखास और किठौर की सभाओं में कहा ‘लाल टोपी मतलब दंगाई, हिस्ट्रीशीटर‘। 



मुख्यमंत्री जी ने कैराना, मुजफ्फरनगर में कहा ‘जो गर्मी दिखाई दे रही है, ये सब शांत हो जायेगी‘ ‘‘गर्मी कैसे शान्त होगी मैं जानता हूं‘ जैसी अलोकतांत्रिक भाषा का प्रयोग किया गया है। वे लगातार धमकाने वाली भाषा बोल रहे है।


https://www.thevirallines.net/bulandshahr-news-uttar-pradesh-priyanka-gandhi-held-a-roadshow-today-in-bulandshahr-amid-rainfall


आप इस बात से सहमत होगे कि चुनाव प्रचार की गहमागहमी में भी अपने विपक्षी के प्रति अशालीन भाषा को कतई उचित नहीं ठहराया जा सकता है। खासकर मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से तो मर्यादाविहीन भाषा-व्यवहार की कतई उम्मीद नहीं की जाती है। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और सत्तापक्ष द्वारा आदर्श आचार संहिता का लगातार उल्लंघन चुनाव की निष्पक्षता एवं स्वतंत्रता दोनों पर गहरा आघात करता है।



समाजवादी पार्टी मांग करती है उत्तर प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा के मुख्यमंत्री जी को पद की गरिमा के अनुरूप संयमित, मर्यादित और आदर्श आचार संहिता के अनुकूल भाषा के इस्तेमाल के सम्बन्ध में प्रभावी निर्देश तत्काल जारी किया जाय।


https://www.thevirallines.net/raipur-news-chhattisgarh-rahul-gandhi-had-lunch-with-the-beneficiaries-of-public-welfare-schemes


उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होंगे चुनाव

यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी| यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा, जिसमें कुल 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा| इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा जिसमें राज्य की 55 सीटों पर वोटिंग होगी, तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा, चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और सातवें फेज में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान किया जाएगा|



https://www.thevirallines.net/raipur-news-chhattisgarh-rahul-gandhi-appreciated-the-hydro-power-irrigation-system-installed-in-sukma



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।