मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पीएम मोदी ने पंजाब और पंजाबियत का अपमान किया: नवजोत सिंह सिद्धू

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि,''प्रधानमंत्री जी आप सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के ही नहीं हैं आप सबके प्रधानमंत्री है। आपकी जान की कीमत देश का बच्चा-बच्चा जानता है। नवजो…

पीएम मोदी ने पंजाब और पंजाबियत का अपमान किया: नवजोत सिंह सिद्धू
पीएम मोदी ने पंजाब और पंजाबियत का अपमान किया: नवजोत सिंह सिद्धू | फ़ोटो: TVL News

चंडीगढ़:  पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि,''प्रधानमंत्री जी आप सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के ही नहीं हैं आप सबके प्रधानमंत्री है। आपकी जान की कीमत देश का बच्चा-बच्चा जानता है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा,''आप ये कह कर कि यहां आपकी जान को खतरा था इस राज्य का, इसकी पंजाबियत का अपमान कर रहे हैं|



चंडीगढ़ में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि,''1.5 साल किसान दिल्ली की सड़कों पर बैठें रहे, उस समय प्रधानमंत्री एक मिनट के लिए भी किसानों से मिलने गए क्या? अगर उस दिन भी उतर कर आगे चले जाते तो उन्हें पता चलता कि लोग विरोध तो कर सकते हैं लेकिन किसी की भी मंशा तिल मात्र नुकसान करने की भी नहीं है|



नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि,''भाजपा को राजनीति करना बंद कर देनी चाहिए, यहां आपको करारा जवाब मिलेगा| सिद्धू ने कहा,''पंजाब में राष्ट्रपति शासन की बात करने वाले भाजपा के तोते हैं|




बता दें कि बुधवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बठिंडा पहुंचे थे जहां से उन्हें हेलिकॉप्टर से हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था| लेकिन बारिश और खराब विजिबिलिटी के चलते पीएम ने करीब 20 मिनट तक मौसम साफ होने का इंतजार किया. जब मौसम में सुधार नहीं हुआ, तो यह तय किया गया कि वह सड़क मार्ग से राष्ट्रीय शहीद स्मारक का दौरा करेंगे, जिसमें 2 घंटे से अधिक समय लगना था|



'जब मौसम में सुधार नहीं हुआ, तो यह फैसला लिया गया कि वह सड़क मार्ग से राष्ट्रीय शहीद स्मारक का दौरा करेंगे, जिसमें दो घंटे से अधिक समय लगेगा|' स्मारक से लगभग 30 किमी दूर, जब पीएम का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो प्रदर्शनकारियों ने सड़क को बंद कर रखा था| प्रधानमंत्री 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहे|



इसके बाद भटिंडा हवाई अड्डे पर लौटने पर पीएम मोदी ने वहां के अधिकारियों से कहा, "अपने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहना कि मैं भटिंडा हवाई अड्डे तक जिंदा लौट पाया।"



https://www.thevirallines.net/india-news-pm-modi-told-officials-to-thank-chief-minister-that-i-was-able-to-return-alive-till-bathinda-airport




उधर प्रधानमंत्री के दौरे में हुई सुरक्षा चूक की जांच के लिए पंजाब सरकार ने उच्चस्तरीय टीम का गठन किया है| जांच टीम तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी| कल पंजाब सरकार ने कहा था कि,''राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री के फिरोजपुर दौरे के दौरान हुई चूक की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया। समिति में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मेहताब सिंह गिल, प्रमुख सचिव (गृह मामलों) और न्यायमूर्ति अनुराग वर्मा शामिल होंगे और 3 दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे|



https://www.thevirallines.net/india-news-sc-directs-punjab-hc-s-registrar-general-in-pm-s-security-lapse-case-seal-the-entire-travel-record-of-the-pm




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।