गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत पटेल नगर में सभासद वंदना गुप्ता की दुकान/घर में देर रात कुछ बदमाशों ने पथराव किया। शराब पीने बाद बदमाशों ने सोमवार देर रात हंगामा किया ,फिर दुकान में पथराव कर दिया| सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई हे।
इसके बाद पीड़िता वंदना गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी, उन्होंने बताया, दुकान व कार्यालय पर बीती देर रात एक बजे के करीब कुछ लोगाें ने पथराव किया। यही नहीं बदमाशों ने दुकान के ताले तोड़ने की भी कोशिश की। वंदना गुप्ता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि,''कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत कल देर रात सभासद वंदना गुप्ता ने सूचना दी कि,''उनके घर पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंका है| इस सूचना पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची| मौके से ही 5 लोगो को गिरफ़्तार किया गया है|
एसपी ने बताया कि शराब के नशे में 5 लोगो ने घटना को अंजाम दिया था। पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।