नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम का COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है|कार्ति चिदंबरम होम क्वारंटाइन में चले गए हैं।उन्होंने ट्वीट करके अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।
तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से सांसद कार्ति ने ट्वीट कर कहा, 'मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मेरे लक्षण हल्के हैं और चिकित्सीय सलाह के अनुसार मैं होम क्वारंटीन में हूं। मैं हाल ही में अपने संपर्क में आए लोगों से आग्रह करता हूं कि वे चिकित्सा प्रोटोकॉल का पालन करें।'
इससे पहले रविवार को तमिलनाडु के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित कोरोना पॉजिटिव पाए थे| उन्हें राजभवन में ही क्वारनटीन में रखा गया है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है| राजभवन में कुछ दिन पहले तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे|
रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, उनकी बेटी, यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, यूपी सरकार में एक मंत्री भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वहीं यूपी सरकार में मंत्री कमला रानी का कोविड-19 के कारण निधन हो गया है।