मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

तमिलनाडु: ED ने 'कैश फॉर जॉब्स' केस में CBI द्वारा दर्ज़ तीन FIR के आधार पर शुरू की जांच

चेन्नई/नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 3 अगस्त को तमिलनाडु के DMK विधायक सेंथिल बालाजी से जुड़े नौ स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया, जिन्हें 'कैश फॉर जॉब्स' घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान…

तमिलनाडु: ED ने 'कैश फॉर जॉब्स' केस में CBI द्वारा दर्ज़ तीन FIR के आधार पर शुरू की जांच
तमिलनाडु: ED ने 'कैश फॉर जॉब्स' केस में CBI द्वारा दर्ज़ तीन FIR के आधार पर शुरू की जांच | फ़ोटो: TVL News

चेन्नई/नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 3 अगस्त को तमिलनाडु के DMK विधायक सेंथिल बालाजी से जुड़े नौ स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया, जिन्हें 'कैश फॉर जॉब्स' घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वह न्यायिक हिरासत के तहत केंद्रीय कारागार, पुझल में हैं। ED ने 'कैश फॉर जॉब्स' घोटाले से संबंधित चेन्नई में CBI द्वारा दर्ज़ तीन FIR के आधार पर जांच शुरू की है|


ED ने कहा कि,''जांच के दौरान खुफिया सूचनाओं से संकेत मिला कि वी. सेंथिल बालाजी के करीबी सहयोगियों में से एक एस.टी. सामिनाथन के पास अपराध के आपत्तिजनक दस्तावेज थे और उन्हें स्थानांतरित करने का प्रयास किया गया था। नतीजतन, उसके परिसरों पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पता चला कि एस.टी. समीनाथन की भाभी 'शांति' बेनामी के रूप में काम कर रही है, जिसे दस्तावेजों और कीमती सामान से भरे बैग ले जाते देखा गया था। जांच टीमों ने शांति के परिसर को कवर किया। हालाँकि, शांति उस स्थान पर मौजूद नहीं थी|



CCTV फुटेज की जांच से पता चला कि बैग ड्राइवर शिव को सौंप दिए गए थे। जब शिव के घर की तलाशी ली गई, तो वह पहले ही फरार हो चुका था और शांति के घर की तलाशी के बारे में सुनकर उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था। शिव के आवास पर तलाशी के दौरान 22 लाख रुपये की नकदी और 16.6 लाख रुपये के बेहिसाब कीमती सामान के साथ-साथ 60 भूमि पार्सल के अस्पष्ट संपत्ति दस्तावेज मिले हैं|



शांति ने जांच में सहयोग नहीं किया और तलाशी कार्यवाही में भाग नहीं लिया। ED की जांच में पता चला कि उनके पास आय का कोई स्रोत नहीं है। शिव ने अपने बयान में स्वीकार किया कि शांति ने उसे बैग इस डर से दिए थे कि आपत्तिजनक विवरण उजागर हो जाएंगे। जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि ज़ब्त की गई संपत्ति और नकदी वी. सेंथिल बालाजी के करीबी सहयोगी एस.टी. सामिनाथन की हैं|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।