चेन्नई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तमिलनाडु और केरल दौरे पर है| सबसे पहले वह तमिलनाडु पहुंचे| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जुन मेन बैटल टैंक (एमके-1ए) को भारतीय सेना को समर्पित किया। युद्ध टैंक को स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित किया गया है। इस दौरान चेन्नई में कई परियोजनाओं का उद्घाटन के साथ-साथ विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी|
2019 में पुलवामा हमले पर चेन्नई में प्रधानमंत्री ने कहा,''दो साल पहले आज ही के दिन पुलवामा हमला हुआ था। हम सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं। हमें अपने सुरक्षा बलों पर गर्व है। उनकी बहादुरी से पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी|
प्रधानमंत्री ने कहा,''मुझे स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए और बनाए गए अर्जुन मेन बैटल टैंक(एमके-1ए) को सौंपते हुए गर्व है। ये स्वदेशी गोलाबारूद का भी इस्तेमाल करता है। तमिलनाडु पहले ही भारत का ऑटोमोबाइल निर्माण का हब है,अब मैं तमिलनाडु को भारत के टैंक निर्माण के हब के रूप में विकसित होते देखता हूं|
प्रधानमंत्री ने कहा,''हम अपने सशस्त्र बलों को दुनिया में सबसे ज़्यादा मॉडर्न फोर्स बनाने की दिशा में आगे भी काम करते रहेंगे। इसी के साथ भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में फोकस तेज़ी के साथ आगे बढ़ेगा|हमारे सशस्त्र बलों ने कई बार दिखाया है कि वो मातृभूमि की रक्षा करने में पूरी तरह से समर्थ है। उन्होंने ये भी दिखाया कि भारत शांति में विश्वास करता है लेकिन भारत किसी भी हालत में अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा|
प्रधानमंत्री ने कहा,''श्रीलंका में मछुआरों को जब कभी पकड़ा जाता है तब हमने उनकी जल्द से जल्द रिहाई सुनिश्चित की है। हमारे कार्यकाल में 1600 से ज़्यादा मछुआरों को छुड़वाया गया, अभी श्रीलंका की हिरासत में कोई भारतीय मछुआरा नहीं है|