मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

तमिलनाडु: राहुल गांधी ने लिया जल्लीकट्टू कार्यक्रम में हिस्सा, कहा- तमिल कल्चर को देखना प्यारा अनुभव

मदुरै:कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को तमिलनाडु के मदुरै पहुंचे| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अवनियापुरम के जल्लीकट्टू कार्यक्रम में हिस्सा लिया| वहां उन्होंने जलीकट्टू का खेल देखा। क…

तमिलनाडु: राहुल गांधी ने लिया जल्लीकट्टू कार्यक्रम में हिस्सा, कहा- तमिल कल्चर को देखना प्यारा अनुभव
तमिलनाडु: राहुल गांधी ने लिया जल्लीकट्टू कार्यक्रम में हिस्सा, कहा- तमिल कल्चर को देखना प्यारा अनुभव | फ़ोटो: TVL News

मदुरै:कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को तमिलनाडु के मदुरै पहुंचे| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अवनियापुरम के जल्लीकट्टू कार्यक्रम में हिस्सा लिया| वहां उन्होंने जलीकट्टू का खेल देखा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मदुरै में वहां के स्थानीय लोगों के साथ पोंगल त्योहार मनाया और खाना खाया। राहुल गांधी ने कहा कि तमिल कल्चर को देखना काफी प्यारा अनुभव था| मुझे खुशी है कि जल्लीकट्टू व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी सुरक्षित हैं और सभी का ध्यान रखा जा रहा है|




जल्लीकट्टू देखने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा, 'तमिल संस्कृति, इतिहास देखना काफी प्यारा अनुभव था। मुझे खुशी है कि जल्लीकट्टू को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बैल और युवा दोनों सुरक्षित हैं और ???भी का ध्यान रखा जा रहा है। मैं यहां आया हूं क्योंकि मुझे लगता है कि तमिल संस्कृति, भाषा और इतिहास भारत के भविष्य के लिए आवश्यक हैं और इसका सम्मान करने की आवश्यकता है। 



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा,'मैं यहां उन लोगों को एक संदेश देने आया हूं, जो सोचते हैं कि वे तमिल लोगों पर राज कर सकते हैं, तमिल भाषा और तमिल संस्कृति को अलग कर सकते हैं। मुझे तमिलनाडु के लोगों से बहुत प्यार और स्नेह मिला है और यह मेरा कर्तव्य है कि मैं उनके साथ खड़ा रहूं और उनके इतिहास, संस्कृति और भाषा की रक्षा करूं।'



कांग्रेस नेता राहुल गांधी और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन के बेटे और अभिनेता उदयनिधि जल्लीकट्टू कार्यक्रम में पहुंचकर इसका आनंद उठाया। इस कार्यक्रम की शुरुआत आज मदुरै के अवनीपुरम में हुई।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।